IND vs SL: लखनऊ टी20 में क्यों नहीं खेले रुतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज लखनऊ के श्री अटल बिहार वाजपेयी स्टेडियम में हो गया है, जहां पर श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा के लिये यह तीसरा मैच है जब उन्हें टॉस में हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच के लिये पिछले मैच के मुकाबले 6 बदला किये हैं और हरफनमौला खिलाड़ी दीपक हुड्डा को डेब्यू करने का मौका दिया है।

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

जहां पर रोहित शर्मा ने दीपक हुड्डा को टी20 प्रारूप में डेब्यू कराया है, तो वहीं पर संजू सैमसन की भी टीम में वापसी हुई है। ब्रेक के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है तो वहीं पर चोट से उबरकर टीम से जुड़े रविंद्र जडेजा को भी प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है। वेस्टइंडीज सीरीज में चोटिल होने की वजह से जडेजा को टीम में जगह नही मिली थी, वहीं पर चाहर के चोटिल होने की वजह से भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग 11 में मौका मिला है तो युजवेंद्र चहल की भी वापसी हुई है।

और पढ़ें: 'मेरे साथ भी हुआ था अन्याय पर किसी ने नहीं दिया साथ', पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने साहा विवाद पर किया बड़ा दावा

इस वजह से नहीं खेले ऋतुराज गायकवाड़

इस वजह से नहीं खेले ऋतुराज गायकवाड़

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कुल 6 बदलाव किये हैं, लेकिन पिछले मैच में पहली बार खेले ऋतुराज गायकवाड़ को इस मैच में मौका नहीं मिला है। इसको लेकर टॉस पर भी सवाल किया गया कि रोहित शर्मा ने क्या सोचकर उन्हें खेमे में शामिल नहीं किया है। इसके जवाब में रोहित ने बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ टीम का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन मैच से पहले उनकी कलाई में चोट लग गई और वो बाहर हो गये।

उन्होंने कहा,'यह हमारे लिये एक नई चुनौती है- आखिरी मैच जब हमने खेला था तो वहीं से लेकर अब तक हमें 6 बदलाव करने पड़े हैं। ऋतुराज खेलने वाले थे लेकिन उनकी कलाई में चोट लगने की वजह से वह आज नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने अपने दायें हाथ की कलाई में दर्द की शिकायत की थी जो कि उनकी बल्लेबाजी पर फर्क डाल रही थी। यही वजह थी कि वो पहले टीम में चयन के लिये उपलब्ध नहीं थे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देख रेख कर रही है।'

4 साल बाद लखनऊ में खेलने पहुंचा है भारत

4 साल बाद लखनऊ में खेलने पहुंचा है भारत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि हम आखिरी बार यहां पर 4 साल पहले खेले थे, लेकिन हम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैदान पर खेला था, जिसमें रोहित शर्मा के नाबाद शतक की वजह से भारत ने 71 रनों से जीत हासिल की थी।

उन्होंने कहा,'हम इस मैच में चेज करने के बारे में भी देख रहे हैं, हमें नहीं पता कि भारतीय पिच कैसा व्यवहार करने वाली हैं, लेकिन हम जानते हैं कि हमें बल्लेबाजी अच्छी करने की जरूरत है। आखिरी बार हम यहां पर 4 साल पहले खेलने उतरे थे। गोल की बात करें तो हमारे लिये कुछ भी नहीं बदला है, बस हमें सही समय पर सही चीजें करने की जरूरत है, हमे सभी बॉक्सेस को टिक करने की जरूरत है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11

जानें कैसी है प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल (डब्ल्यू), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (सी), चमिका करुणारत्ने, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुशमंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+