भारत-दक्षिण अफ्रीका का चौथा टी20 रद्द होने का जिम्मेदार कौन? BCCI ने किया पर्दे के पीछे बड़ा खेल?

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द हो गया। खराब हवा, घना कोहरा और खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI इसकी बड़ी वजह बना। हालांकि इस रद्द मैच ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दिसंबर के महीने में उत्तर भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कराना सही फैसला था, या फिर यह फैसला सिस्टम और लॉबिंग की देन था।

यह किसी से छिपा नहीं है कि दिसंबर में उत्तर भारत में सर्दी, कोहरा और प्रदूषण आम बात है। मौसम विभाग के आंकड़े पहले से साफ संकेत दे देते हैं कि इस समय आउटडोर स्पोर्ट्स, खासकर नाइट मैच, जोखिम भरे हो सकते हैं। इसके बावजूद बीसीसीआई ने लखनऊ जैसे शहर को यह मैच सौंपा, जहां पहले से ही हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मौसम को प्राथमिकता दी गई या फिर किसी और वजह से यह वेन्यू चुना गया।

india vs south africa

India vs South Africa: किस प्रभाव से मिला मैच?

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला उत्तर प्रदेश से आते हैं और इसी कारण लखनऊ को यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला मिलने की चर्चा भी तेज रही। क्रिकेट गलियारों में यह आम धारणा बनती जा रही है कि बीसीसीआई में बैठे पदाधिकारियों के राज्यों को लगातार बड़े मैच मिलते हैं। लॉबिंग के चलते मैचों का बंटवारा संतुलन के बजाय प्रभाव के आधार पर हो रहा है, जिसका खामियाजा खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को भुगतना पड़ता है।

India vs South Africa: किन राज्यों में हो सकता था मैच

अगर मौसम को ध्यान में रखा जाता, तो यह मैच दक्षिण भारत के किसी स्टेडियम जैसे चेन्नई, बेंगलुरु या तिरुवनंतपुरम में आसानी से आयोजित किया जा सकता था। वहां दिसंबर में न सिर्फ मौसम बेहतर रहता है, बल्कि एयर क्वालिटी भी खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित होती है।

क्या बीसीसीआई की चल रही है मनमानी

इसके उलट कई ऐसे राज्य हैं, जहां शानदार स्टेडियम बने हुए हैं लेकिन बीसीसीआई में प्रतिनिधित्व न होने के कारण वे धूल फांक रहे हैं। इस पूरे मामले ने बीसीसीआई की मैच आवंटन नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जरूरत इस बात की है कि भविष्य में वेन्यू चयन मौसम, खिलाड़ियों की सेहत और फैन्स के हित को ध्यान में रखकर किया जाए, न कि लॉबिंग और पद की ताकत के आधार पर। वरना ऐसे रद्द मुकाबले भारतीय क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचाते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+