साउथ अफ्रीका सीरीज से तय होगा टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन 3 खिलाड़ियों का भविष्य
जून में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को टीम इंडिया (Team India) के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

Recommended Video
स्पोर्ट्स डेस्क: जून में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज को टीम इंडिया (Team India) के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। अफ्रीका सीरीज के लिए कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी में चयनकर्ताओं ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ा है। हालांकि, इस टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिनके लिए ये सीरीज टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अहम होने वाली है। चलिए आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिनका भविष्य इस सीरीज के ऊपर टिका हुआ है...

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)
इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर भुवनेश्वर कुमार का आता है। हाल ही में भुवी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल 2022 में खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा। 14 मैचों में अनुभवी खिलाड़ी ने 32 की औसत से कुल 12 विकेट लिए। पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर को केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ केवल 3 ओवर में बिना विकेट लिए 25 रन दे डाले थे। टीम इंडिया के लिए खेले 4 टी20 मैचों में उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। भुवी को अगर टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कटाना है, तो साउथ अफीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा।

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)
इस लिस्ट में अगला नाम ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का आता है। पिछले साल आईपीएल फेज-2 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अय्यर को टीम इंडिया में चुना गया था। हालांकि, भारत के लिए अब तक खेले 9 टी20 मैचों में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। 9 मुकाबलों में उन्होंने केवल 133 रन और 5 विकेट चटकाए। आईपीएल 2022 भी उनके लिए निराशाजनक रहा। 12 मैचों के केकेआर की ओर से खेलते हुए वेंकी ने कुल 182 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 16.55 और स्ट्राइक रेट 107.69 का था। गेंदबाजी में तो वह एक भी विकेट नहीं ले सके। अफ्रीका सीरीज के लिए वेंकटेश को मौका जरूर दिया गया है, लेकिन अगर वह अच्छा खेल न दिखा पाए तो शायद उनको टी20 वर्ल्ड कप का टिकट भी नहीं मिल पाएगा।

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)
लिस्ट में आखिरी नाम युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का आता है। आईपीएल 2021 में धमाकेदार प्रदर्शन और उसके बाद घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद ऋतुराज रातोरात सुर्खियों में आए थे। इस साल श्रीलंका के खिलाफ उनको इंटरनेशनल टी20 डेब्यू का भी मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। भारत की ओर से 3 टी20 मैचों में उन्होंने कुल 39 रन बनाए। आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन मिलाजुला रहा। 14 मैचों में गायकवाड़ ने 26 की औसत से केवल 368 रन बनाए। हालांकि, अफ्रीकी सीरीज के लिए उनको टीम में शामिल किया गया है, लेकिन अगर इस मौका को नहीं बुन पाए तो टी20 वर्ल्ड कप खेलना का सपना इस बार भी पूरा नहीं हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications