ये सूर्यकुमार यादव का आना, आते ही शॉट मारना, कितना जबरदस्त है- केएल राहुल

तिरुवनंतपुरम, 29 सितंबर: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने साथी सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है। इन दोनों ने तिरुवनंतपुरम में हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने अर्धशतक लगाए और अंत तक नॉट आउट रहे जिसके चलते टीम इंडिया को रोहित व कोहली के विकेट सस्ते में गंवाने के बावजूद आसानी से 8 विकेट की जीत मिली।

Recommended Video

    IND vs SA: Suryakumar Yadav ने Rizwan को छोड़ा पीछे, एक पारी में कई रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    सूर्यकुमार यादव के जबरदस्त प्रदर्शन को देखकर गदगद

    सूर्यकुमार यादव के जबरदस्त प्रदर्शन को देखकर गदगद

    भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है और केएल राहुल सूर्यकुमार यादव के जबरदस्त प्रदर्शन को देखकर गदगद हैं। केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, यह हार्ड वर्क है। सूर्यकुमार यादव का इस तरीके से आना और अपने शॉट को खेलना अविश्वसनीय था। हमने देखा किस तरीके से सूर्यकुमार आए और गेंद हवा में उड़ने लगी। जिस तरीके से वे खेलते हैं वह बहुत ही जबरदस्त अंदाज है। वह पहली गेंद से ही आक्रामक होना चाहते थे और गेंदबाजों पर हावी हो गए।

    अपने शॉट खेलना चाहते थे यादव

    अपने शॉट खेलना चाहते थे यादव

    राहुल आगे कहते हैं, यादव ने कहा कि वे अपने शॉट खेलना चाहते हैं और कुछ रन हासिल करना चाहते हैं। इस वजह से मैं एक छोर पर अपना समय ले सका।

    भारत के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि, हमने कल प्रैक्टिस की थी और यह अच्छा अनुभव रहा था। यह आसान विकेट नहीं था। मैं चाहता था कि इस विकेट पर मुझे चुनौती मिले और मैं टीम के लिए अपना काम पूरा कर सकूं।

    अर्शदीप सिंह की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की

    अर्शदीप सिंह की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की

    केएल राहुल ने अर्शदीप सिंह की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की जिन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने में अहम भूमिका अदा की। राहुल कहते हैं कि गेंदबाजों ने इतनी बेहतरीन बॉलिंग की कि बल्लेबाजों का काम आसान हो गया। अर्शदीप सिंह हर मैच के साथ निखर रहे हैं वे और बेहतर हो रहे हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में नजदीक से देखा है। वे बड़ी स्टेज पर नहीं घबराते हैं और बड़े बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का दम रखते हैं। वे लगातार निखर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जो किया वह जबरदस्त है और वही कॉन्फिडेंस वह अपनी टीम के लिए यहां ला रहे हैं। आपको अपनी टीम में हमेशा एक बाएं हाथ के गेंदबाज की दरकार होती है।

    अब 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में मैच

    अब 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में मैच

    अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में दीपक चाहर के साथ मिलकर 5 विकेट चटकाए और दक्षिण अफ्रीका को 9 रनों के स्कोर पर 5 विकेट का नुकसान दे दिया था। हालांकि बाद में केशव महाराज की बैटिंग के चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाने में कामयाब रही। भारत ने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 16.4 ओवर में 107 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। भारतीय टीम अब 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में इस T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+