IND vs SA Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम, क्या बारिश डालेगी खलल
India Vs South Africa Kolkata Weather Report: भारत और साउथ अफ्रीका के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब तक शानदार गुजरा है। वनडे वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमों ने दमदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने अब तक सात मैच खेले हैं और सातों ही में उसे जीत मिली है। जबकि साउथ अफ्रीका को अपने सात में से 6 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद: कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। कोलकाता के मैदान पर एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों के ही बल्लेबाज टॉप फॉर्म में हैं। ऐसे में मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार हो सकती है।

जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम: मौसम की बात करें तो कोलकाता में 5 नवंबर को बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस पूरे 100 ओवर के मैच का लुफ्त उठा सकेंगे। 5 नवंबर के दिन यानी कि रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
टॉस का रोल होगा अहम: इस मुकाबले में टॉस का अहम रोल होने वाला है। दोनों ही टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना चाहेंगे। दूसरी पारी में ओस होने की वजह से रन चेज करना आसान हो सकता है। ऐसे में पहले गेंदबाजी करके दोनों टीमों की कोशिश बाद में टारगेट को चेज करने की होगी।
कोलकाता के ईडन गार्डन में रात के समय गेंदबाजों के लिए बॉलिंग करना बेहद मुश्किल हो सकता है। खास तौर पर स्पिन गेंदबाज के लिए गीली गेंद के साथ टर्न करना चुनौती भरा हो सकता है। दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को विकेट लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications