IND vs SA: साउथ अफ्रीका में भी रिंकू सिंह की धूम, जड़ा ऐसा खतरनाक छक्का कि मांगनी पड़ी माफी

India vs South Africa Highlights 2nd T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। भले इस मुकाबले को भारत गंवा बैठी। लेकिन युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने का काम किया। भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। इस दौरान उन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी।

रिंकू ने बनाए 68 रन: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रिंकू सिंह के बल्ले से 39 गेंद में 68 रन निकले। इस दौरान रिंकू सिंह ने एक ऐसा खतरनाक छक्का जड़ा जिसके बाद गेंद जाकर मीडिया बॉक्स के शीशे में जा लगी। रिंकू सिंह के शॉट से मीडिया बॉक्स का शीशा टूट गया। रिंकू रिंकू ने जिस तरीके से यह शॉट खेला था उसे देखकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

India vs South Africa 1

रिंकू ने कही यह बात: मैच के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी कि बीसीसीआई ने रिंकू सिंह का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें रिंकू सिंह मैच के दौरान शीशा तोड़ने वाली घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें विकेट को समझने में थोड़ा समय लग रहा था लेकिन एक बार उस पर सेट होने के बाद उन्होंने कई शॉट लगाए। रिंकू के मुताबिक सूर्यकुमार यादव से उन्हें सपोर्ट मिला और जिस कारण वह बाद में खुलकर बल्लेबाजी कर सके।

रिंकू सिंह ने मांगी माफी: रिंकू सिंह ने आगे बात जारी करते हुए शीशा तोड़ने वाले सिक्स को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। शीशा तोड़ने वाले छक्के के बारे में रिंकू सिंह ने कहा कि मुझे तो यह पता भी नहीं चला कि ऐसा हुआ है। अगर ऐसा हुआ है तो मैं इसके लिए सॉरी बोलता हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज को भारत ने चार एक से अपने नाम किया था।

सीरीज को बराबरी करने का मौका: ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत की कोशिश साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी-20 सीरीज जीतने की थी। लेकिन पहला मैच बारिश में धुलने और दूसरा मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज को जीत नहीं सकेगी। भारत के पास हालांकि सीरीज को बराबरी करने का मौका जरूर बना हुआ है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 14 दिसंबर यानी कि गुरुवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+