IND vs SA: दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले टेस्ट में भारत को हराएगी! जानें क्या कहते हैं आंकड़े

India vs South Africa head to head: कई महीनों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसम्बर को टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरने वाली है। टीम इंडिया का प्रयास इस मैच में जीत दर्ज करने का होगा।

मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी माना जा सकता है क्योंकि आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। आंकड़ों में देखा जाए, तो दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय टीम के ऊपर भारी पडती है। टीम इंडिया इस मामले में थोड़ी पीछे रह जाती है। आपको भी इन आंकड़ों के बारे में जानना चाहिए।

ind vs sa test

भारत vs दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सभी मैचों की बात करें, तो अफ्रीकी टीम यहाँ आगे है। टीम इंडिया इस मामले में पिछड़ जाती है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में कुल 42 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 17 मुकाबले जीते हैं और टीम इंडिया ने 15 में जीत हासिल की है। 10 टेस्ट मैच ड्रॉ समाप्त हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

बात जब दक्षिण अफ्रीकी मैदानों की आती है, तो वहां टीम इंडिया पूरी तरह से पिछड़ जाती है। दक्षिण अफ्रीका में दोनों टीमों के बीच कयल 23 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। मेजबान टीम ने इनमें 12 बार जीत दर्ज की है। भारतीय टीम को महज 4 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है और 7 मुकाबले ड्रॉ समाप्त हुए हैं। यहाँ पूरी तरह से मेजबान टीम का डोमिनेंस दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+