IND vs SA: कटक में हैं बारिश के आसार, कहीं मैच का मजा ना हो जाए खराब
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में आज यानि रविवार को खेला जाने वाला है। ये मैच दोनों ही टीमें जीतने के इरादे के साथ उतरेंगी, जहां एक ओर भारत के पास

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में आज यानि रविवार को खेला जाने वाला है। ये मैच दोनों ही टीमें जीतने के इरादे के साथ उतरेंगी, जहां एक ओर भारत के पास होम एडवांटेज होगा, तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पिछला मैच जीता है, जिससे उनका आत्मविश्वास ऊंचे स्तर पर होगा। अब ऐसे में एक कांटे की टक्कर वाले मैच की उम्मीद रहेगी। लेकिन एक बात है, जो मैच के रोमांच में खलल डाल सकती है और वो है बारिश। तो आइए आपको बताते हैं रविवार को कटक का मौसम कैसा रहने वाला है।
Recommended Video

32% है बारिश के आसार
टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जाने वाला है। लेकिन मौसम के पूर्वानुमान की मानें, तो रविवार को कटक में बारिश के आसार 32% हैं। हालांकि ऐसा संभव है कि मैच के दौरान बारिश ना हो, चूंकि रात के समय बारिश के सिर्फ 7% चांसेस हैं। ऐसे में मैच पूरे रोमांच के साथ खेला जा सकता है। रविवार को कटक का तापमान अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है। हवा 15-25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं, ह्यूमिडिटी 61-84 प्रतिशत तक रह सकती है।

पहले मैच में भारत को मिली थी हार
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें भारत को 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। भारत की ओर से अच्छी बल्लेबाजी हुई और 212 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था। लेकिन दूसरी पारी में अफ्रीकी बल्लेबाज मिलर की 64 रन और रैसी वान डुसेन की 75 रनों की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद
अब 5 मैचों की सीरीज में मेहमान टीम के पास 1-0 की बढ़त बना ली है। अब एक ओर जहां, टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में वापसी करने को देखेगी, तो वहीं साउथ अफ्रीका अपने फॉर्म और आत्मविश्वास के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी। परिणाम जो भी हो, लेकिन मैच का रोमांचक होना पूरी तरह तय है।












Click it and Unblock the Notifications