IND vs SA: 'अफ्रीका के पास रबाडा है तो हमारे पास विराट भाई हैं', मैच से पहले कोहली के साथी ने भरी हुंकार
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत की शुरुआत शानदार रही है। भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया है।
Axar Patel said about Rabada and Nortje: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत की शुरुआत शानदार रही है। भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया है। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली रोमांचक जीत के बाद भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया। भारत को अब अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है।

अफ्रीका के पास रबाडा तो भारत के पास हैं कोहली
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने इस मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास अगर एनरिक नॉर्ट्जे और कगिसो रबाडा जैसे तेज गेंदबाज हैं तो भारत के पास फॉर्म में चल रहे विराट कोहली हैं। इस मुकाबले में हम से अधिक दबाव दक्षिण अफ्रीका पर होगा, क्योंकि उनके पास अभी हम से कम प्वाइंट है।

पर्थ की पिच को लेकर अक्षर ने ये कहा
पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रहने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर 131 रनों के लक्ष्य का बचाव किया था। ऐसे में कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्ट्जे इस पिच पर काफी खतरनाक हो सकते हैं। इस बारे में बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि टीम में उनके खिलाफ खेलने की योजना बनाई गई है, हम उसे फॉलो करेंगे।

4 ओवर में 18 रन देकर झटके दो विकेट
पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से फ्लॉप रहे अक्षर पटेल ने अगले मुकाबले में धमाकेदार वापसी की है। नीदरलैंड्स के खिलाफ अक्षऱ पटेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 18 रन देकर दो विकेट झटका था। अक्षर पटेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे। अक्षर पटेल गेंद के अलावा बल्ले से भी टीम के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके थे।

भारतीय टीम की नजरें टी-20 वर्ल्ड कप पर
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा करने की होगी। भारत को समीफाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए तीन मुकाबलों में से दो में जीत हासिल करना जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मैच बारिश के कारण जीत नहीं सकी थी। जिम्बाब्वे के साथ उन्हें अपना प्वाइंट शेयर करना पड़ा था, ऐसे में अफ्रीका भारत के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications