कोहरे की चादर में सिमटा भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20, बिना टॉस मुकाबला रद्द, लखनऊ की जहरीली हवा ने छीना रोमांच
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में चौथा टी20 मुकाबला बार-बार निरीक्षण के दौर से गुजरता हुआ चला गया। खराब हवा की वजह से मुकाबले का टॉस टाइम पर नहीं हुआ और इसमें देरी होती चली गई।
स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को हर बार हो रहे निरीक्षण के बाद मुकाबला शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। खराब वातावरण और फॉग के चलते अंपायरों को छठी बार निरीक्षण करने के बाद मुकाबला रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

शुरुआत से ही धुंध और खराब हवा के कारण टॉस नहीं हुआ। इसके बाद निरीक्षण के लिए पहला समय 6:50 तय किया गया। इसके बाद 7:30 बजे निरीक्षण किया गया। तीसरा और चौथा इंस्पेक्शन क्रमशः 8 और 8:30 बजे किया गया। बाद में पांचवां निरिक्षण भी किया गया। यह 9 बजे का था। यहां भी बात नहीं बनी। अंतिम बार अंपायरों ने 9:25 पर निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने की घोषणा कर दी।
India vs South Africa: सीरीज में बचा एक मैच
सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है और अहमदाबाद में होने वाला अगला मैच अब निर्णायक रहेगा। अफ्रीका के लिए वह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है और अहमदाबाद में होने वाला अगला मैच अब निर्णायक रहेगा। अफ्रीका के लिए वह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। भारतीय टीम इस मैच को जीतने पर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी। अफ्रीका की जीत पर सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।
Inspection by umpires during #India v South africa T20 #Cricket match at Ekana stadium further delayed due to #fog , poor visibility #Lucknow #UttarPradesh pic.twitter.com/nzJelWF1ob
— Sandeep Saxena (@sandeep662003) December 17, 2025
India vs South Africa: गिल के रूप में लगा झटका
उधर शुभमन गिल चौथा टी20 शुरू होने से पहले ही सीरीज से बाहर हो गए। चोट की वजह से गिल बाहर हुए हैं। वह अंतिम मैच में भी नहीं खेलने वाले हैं। संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। वह अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर ओपनिंग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications