IND vs SA : पंत की किस्मत खराब, तीसरी बार हारे टाॅस, अहम मैच में लिया हैरानी भरा फैसला
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाब नहीं किया है। भारत के लिए यह मैच करो या मरो स्थिति जैसा है। अगर टीम हार जाती है तो उसे फिर सीरीज गंवानी पड़ जाएगी। ऐसे में दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

भारतीय कप्तान पंत की किस्मत खराब दिखी है। उनकी इस सीरीज में लगातार तीन मैचों में टाॅस में हार मिली है। इसके अलावा उम्मीद थी कि करो या मरो मैच में टीम उमरान मलिक को उतार सकती है जो स्पीड के साथ विपक्ष को धाराशाही कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुई। टीम ने पुराने खिलाड़ियों के साथ बने रखने का फैसला किया, जो एक हैरानी भरा फैसला है।
टाॅस हारने पर पंत ने कहा कि हमने भी गेंदबाजी करने का फैसला लिया होता अगर टाॅस जीतते। लेकिन एक भारतीय टीम के रूप में हम टॉस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम समान टीम के साथ उतर रहे हैं। हमने बेहतर होने की बात कही और अगर हम ऐसा करते हैं तो हम ठीक हो जाएंगे। पिच एक बेहतर विकेट की तरह दिखता है, लेकिन नीचे थोड़ा नरम लगता है।
भारत को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में 211 रन बनाने के बावजूद भी 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कटक में खेले गए दूसरे मैच में मेहमान टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे टी20 में बल्लेबाज फ्लॉप रहे। वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए थे।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम बोले- मेरा लक्ष्य डेढ़ साल में दो वर्ल्ड कप जीतना है, बचपन से हूं क्रिकेट का दीवाना
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
साउथ अफ्रीका- टेम्बा बावुमा (c), रीज़ा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रस्सी वैन डेर डूसन, हेनरिक क्लासेन (wk), डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी
भारत- रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान












Click it and Unblock the Notifications