IND vs SA Weather: फाइनल मुकाबले में बारिश होने पर क्या होगा? मैच से पहले जानिए मौसम का हाल
IND vs SA Weather: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम के लिए तीसरा मुकाबला करो या मरो का बन गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को अगर इस वनडे सीरीज को जीतना है तो उसे तीसरे मुकाबले को हर हाल में अपने नाम करना होगा।
होगा सीरीज का फैसला: सीरीज का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया था। पहले मुकाबले को भारत ने 8 विकेट से जीता था। वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने दमदार वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर ला दिया। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के पास बराबरी का मौका है।

मिली है सिर्फ एक सीरीज जीत: साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत ने अब तक कुल 8 वनडे सीरीज खेली है। जिनमें से टीम को सिर्फ एक में जीत नसीब हुई है। दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड वनडे में कुछ खास नहीं रहा है। साल 2018 में भारतीय टीम आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका को उनके घर पर हराने में सफल रही थी ऐसे में 5 साल बाद केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर से इतिहास रच सकती है।
ऐसा रहेगा मौसम: पार्ल के बौलेंड पार्क में होने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम की बात करें तो फैंस के लिए अच्छी खबर है। मैच वाले दिन यानी कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
यह एक डे नाइट मुकाबला होगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। भारतीय समयनुसार यह मुकाबला शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए आधे घंटे पहले यानी कि 4:00 बजे टॉस किया जाएगा। अगर बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द होता है तो टी-20 की तरह वनडे सीरीज भी ड्रा पर खत्म हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications