IND vs SA: आखिर रोहित शर्मा को ये हुआ क्या? लगता है अधूरा रह जाएगा ये सपना, मायूस हुए फैंस

India vs South Africa 2nd Test: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहले ही दिन शिकंजा कस लिया है। केपटाउन टेस्ट के पहले दिन के दूसरे सेशन में ही भारतीय टीम इस मुकाबले में काफी आगे निकल गई है। भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी के आधार पर 40 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का बेहतरीन मौका था।

अर्धशतक जड़ने से चूक गए: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। रोहित शर्मा 39 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा के बल्ले से इस दौरान सात चौके भी निकले। रोहित शर्मा अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में अपना पहला अर्धशतक जड़ देंगे। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।

India vs South Africa 1

अधूरा रह जाएगा ये सपना: साउथ अफ्रीका में टेस्ट मुकाबले में रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर 47 रहा है। रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले के दौरान उसे तोड़ने का शानदार मौका था। लेकिन रोहित शर्मा ऐसा करने से चूक गए। रोहित शर्मा अब अगली बार टेस्ट सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका दौरे पर शायद ही आ पाएंगे। ऐसे में यहां बड़ा स्कोर बनाने का सपना लगता है अधूरा रह जाएगा।

रोहित ने दोहराई पुरानी गलती: रोहित शर्मा के आउट होने के बाद कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने हिटमैन के खेलने के तरीका पर सवाल उठाया। इससे पहले भी रोहित शर्मा की तकनीक पर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े करते रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा का पिछला पैर बिल्कुल भी नहीं चला जिस कारण वह कैच आउट हो गए। नांद्रे बर्गर ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया।

बता दें कि टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 55 रनों पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+