IND vs SA: भारत की खतरनाक गेंदबाजी देख साउथ अफ्रीका के छूटे पसीने, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
South Africa vs India, 2nd Test: पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी जोश में थी, लेकिन उनका ये जोश और जुनून तब धरा का धरा रह गया, जब केपटाउन में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। सीरीज के दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 55 रनों पर सिमट गई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है।
भले ही प्रोटियाज़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उन्हें जमने का कोई मौका नहीं दिया और सटीकता के साथ लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए चौथे ओवर से ही विकेट गिराने का सिलसिला शुरू कर दिया, और देखते ही देखते हैदराबाद के तेज गेंदबाज ने नौ ओवर के अंदर छह विकेट अपने नाम किए।

केपटाउन में दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी ने भारत को वापसी का एक शानदार मौका दिया है। सिराज के छह विकेट ने दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर रोक दिया। सिराज ने सबसे पहले चौथे ओवर में एडेन मार्करम को आउट किया, इसके बाद सिराज ने अगले ही ओवर में बड़ी मछली एल्गर को आउट किया। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान की पारी खत्म होते ही नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
इससे पहले मेजबान टीम तीन बदलाव कर चुकी है। गेराल्ड कोएत्ज़ी, टेम्बा बावुमा और कीगन पीटरसन की जगह लुंगी एनगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स और स्पिनर केशव महाराज को शामिल किया गया। भारत ने भी कुछ बदलाव किए आर अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा आए हैं, जबकि शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार आए हैं।
मोहम्मद सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए, जबकि मुकेश कुमार ने भी दो अहम विकेट गिराकर साउथ अफ्रीका को 55 रन के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की गेंदबाजी के बाद सोशल मीडिया पर आए फैंस के रिएक्शन, कुछ इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी












Click it and Unblock the Notifications