IND vs SA: पेस और बाउंस से घबराते हैं रोहित शर्मा, रबाडा ने 13 बार किया आउट, कैसे मिलेगी जीत?

India vs South Africa 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में 3 जनवरी यानी कि बुधवार से दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। पहला मैच हारने के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। भारतीय टीम को अगर इस सीरीज को बराबरी पर समाप्त करना है तो उसे दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

राहुल-कोहली से होगी उम्मीदें: केएल राहुल और विराट कोहली के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज पहले टेस्ट मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सका था। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी संघर्ष करते नजर आए। वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया।

India vs South Africa 1

क्यों फ्लॉप हो रहे भारतीय बल्लेबाज: दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डैरेल कलिनन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप साबित हो रहे हैं। खास तौर पर कप्तान रोहित शर्मा सेंचुरियन टेस्ट की दोनों ही पारियों में बेहद खराब तरीके से अपना विकेट गंवाते नजर आए।

बल्लेबाजों से हो रही ये बड़ी गलती: पूर्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डैरेल कलिनन ने कहा कि रोहित को अगर साउथ अफ्रीका में रन बनाने हैं तो उन्हें अपनी तकनीक में बदलाव करना होगा। डैरेल कलिनन ने टेलीग्राफ से बातचीत करते हुए बताया कि बतौर बल्लेबाज आपको आगे जाकर खेलने की कोशिश करनी चाहिए। रोहित शर्मा वहीं गलती कर रहे हैं जो पिछले 30 सालों से एशियाई बल्लेबाज साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर करते आ रहे हैं। एशियाई बल्लेबाज साउथ अफ्रीका में ना तो आगे जाते हैं और ना ही पीछे आते है जैसे वह पेस और बाउंस से घबरा रहे हो।

रबाडा से सावधान रहने की जरूरत: कगिसो रबाडा के सामने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बेहद खराब है। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट रबाडा के खिलाफ 13 बार आउट हो चुके हैं। रबाडा तीनों ही फॉर्मेट में रोहित को जीरो के स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज चुके हैं। रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका में रिकॉर्ड भी बेहद खराब रहा है और वहां कभी भी उन्होंने अर्धशतक भी नहीं लगाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा किस तरीके से वापसी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+