IND vs SA, 2nd Test: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें केपटाउन की पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs SA, 2nd Test Pitch And Weather Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज तीन दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इस निर्णायक मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और क्या कहती है पिच रिपोर्ट, आइए जानते हैं।

प्रोटियाज़ के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में जीत के साथ दो मैचों की सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। इस दौरान भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

cape town

IND vs AUS Pitch Report: केपटाउन की पिच रिपोर्ट
केपटाउन की पिच पर बल्लेबाजों को टिकने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा स्पिनरों के लिए थोड़ी मदद होगी। केपटाउन की पिच किसी भी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल होने की उम्मीद नहीं है। यहां तेज गेंदबाजों को पिच से काफी गति और उछाल मिलने की संभावना है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा ट्रैक पर बल्लेबाजी करना भी मुश्किल हो जाएगा।

IND vs AUS Weather Report: केपटाउन वेदर रिपोर्ट
केपटाउन में टेस्ट मैच के पहले तीन दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, चौथे और पांचवें दिन बारिश की संभावना बन सकती है। यहां तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। दिन के समय 64 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहेगी।

IND vs AUS Full Squad: भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वाड
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम, डीन एल्गर (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, जुबैर हमजा, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स।

ये भी पढ़ें- IND vs SA Dream 11: भारत-साउथ अफ्रीका मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों कमाने का मौका?

भारत टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार, रवींद्र जड़ेजा , श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+