IND vs SA: लखनऊ वनडे में मिली हार का बदला लेने उतरेगी 'गब्बर की टीम', मैच से पहले जानिए संभावित प्लेइंग XI

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच रविवार 9 अक्टूबर को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है।

India vs South Africa Probable Playing XI: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच रविवार 9 अक्टूबर को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम पहले ही सीरीज में पिछड़ चुकी है।

भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

पहले वनडे मुकाबले में हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का बन गया है। ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम को तीनों डिपार्टमेंट में बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच में भारत के गेंदबाजों ने अंतिम ओवर में जमकर रन लुटाए थे, जबकि भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। भारत को अपनी गलतियों को इस मुकाबले में सुधारना होगा।

फॉर्म में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन

फॉर्म में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने पहले वनडे में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाकर भारत को मैच में जीत के काफी करीब पहुंचा दिया, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सैमसन ने 63 गेंद में 86 रन बनाकर अंतिम ओवर तक मैच में भारत की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। संजू सैमसन की इस दमदार पारी के बाद उनकी जमकर सरहाना भी की गई।

भारतीय टीम की गेंदबाजी रही कमजोर

भारतीय टीम की गेंदबाजी रही कमजोर

मोहम्मद सिराज और आवेश खान पहले वनडे में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले हुए ट्रेनिंग सेशन के दौरान दीपक चाहर चोटिल हो गए थे, जिस कारण वह मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। चाहर के दूसरे मैच में भी टीम में शामिल होने की संभावना बेहद कम है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+