IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने चेज किया टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, कोटला में लगाई रिकॉर्डस की झड़ी

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला गया, जिसमें टेंबा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दिल्ली के मैदान पर खेले गये इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 211 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसे साउथ अफ्रीकी टीम ने डेविड मिलर (64) और रासी वैन डार दुसैं (75) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर 5 गेंद पहले ही जीत लिया।

IND vs SA
Photo Credit: ICC/Twitter

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 206 रनों के स्कोर को सफलतापूर्वक चेज किया था जो कि उनका सबसे सफल चेज था। जबकि धर्मशाला में भारत के ही खिलाफ 200 रनों का स्कोर चेज किया था तो वहीं पर 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर 189 रनों का स्कोर सफल चेज किया था।

और पढ़ें: T20 विश्वकप के लिये भरोसेमंद नहीं हैं केएल राहुल, 7 महीने में 4 बार चोटिल होकर हुए हैं बाहर

साउथ अफ्रीका ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

वहीं इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम टी20 में भारत के खिलाफ सबसे सफल चेज करने वाली टीम के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ बैठी। साउथ अफ्रीका ने 2015 में 200 रनों का चेज कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 2016 में 193 रनों का पीछा कर इस फेहरिस्त में अपना नाम शुमार किया था।

तीसरी बार टीम ने जीते लगातार 12 मैच

तीसरी बार टीम ने जीते लगातार 12 मैच

इस हार के साथ ही भारतीय टीम का टी20 क्रिकेट में लगातार मैच जीतने का सिलसिला भी रुक गया है और वो विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। अफगानिस्तान की टीम ने (Feb 2018 - Sep 2019) सबसे पहले लगातार 12 मैचों में जीत हासिल की थी तो वहीं पर रोमानिया (Oct 2020 - Sep 2021) यह कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी। अब इस फेहरिस्त में भारत (Nov 2021 - Feb 2022) का नाम भी शामिल हो गया है। अफगानिस्तान की टीम ने इससे पहले भी लगातार 11 मैच (Mar 2016 - Mar 2017) जीतने का कारनामा किया था, जबकि युगांडा की टीम ने भी (Sep 2021 - Oct 2021) लगातार 11 मैचों में जीत हासिल की है।

सबसे बड़ी साझेदारी का बनाया रिकॉर्ड

सबसे बड़ी साझेदारी का बनाया रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के लिये इस मैच में जीत के हीरो रहे रैस वान डार दुसैं और डेविड मिलर ने इस मैच में नाबाद 131 रनों की साझेदारी की और फुल मेंबर देशों में सबसे बड़ी चौथे विकेट की साझेदारी के लिये बनाये गये रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कर लिया। वह इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर काबिज हो गये हैं। इस फेहरिस्त में डेविड वॉर्नर-ग्लेन मैक्सवेल का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 161 रनों की साझेदारी की थी। वहीं 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन में खेले गये मैच में फाफ डुप्लेसिस और रैस वान डार दुसैं की जोड़ी ने नाबाद 127 रनों की साझेदारी की थी।

पहली बार 7 खिलाड़ियों ने लगाये 3 से ज्यादा छक्के

पहली बार 7 खिलाड़ियों ने लगाये 3 से ज्यादा छक्के

इस मैच में एक और बड़ी चीज देखने को मिली जो कि टी20 क्रिकेट में पहली बार ही देखने को मिला है। जबकि एक ही मैच के दौरान 6 खिलाड़ियों के 3 से ज्यादा छक्के मारने का कारनामा तीसरी बार हुआ है। टी20 क्रिकेट में सबसे पहली बार यह कारनामा 2009 में हुआ था जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था। इसके बाद यह कारनामा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2021 में खेले गये मैच के दौरान देखने को मिला था। इस मैच में ईशान किशन (3), ऋतुराज गायकवाड़ (3), श्रेयस अय्यर (3), हार्दिक पांड्या (3), ड्वेन प्रिटोरियस (4), रैस वान डार दुसैं (5) और डेविड मिलर (5) ने 3 या उससे ज्यादा छक्का लगाने का कारनामा किया और पहली बार एक ही मैच में 7 खिलाड़ियों ने 3 से ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+