World Cup: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी टीम इंडिया, जानें अब तक कितनी बार हो चुकी है भिड़ंत

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक सात बार भिड़ंत हो चुकी है, और सातों बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। विश्व कप मैच में भारत कभी भी पाकिस्तान से नहीं हारा है।

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट के लिए 9 शहर चुने गए हैं। फिलहाल, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हालांकि, जिस मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है, वो भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। हालांकि, ये अलग बात है कि वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से टीम इंडिया कभी नहीं हारी है, दोनों के बीच अब तक सात बार भिड़ंत हो चुकी है।

चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक सात बार आमना-सामना हो चुका है, और सातों बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। विश्व कप मैच में भारत कभी भी पाकिस्तान से नहीं हारा है। आइए विश्व कप में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों पर एक नजर डालते हैं।

World Cup

IND vs PAK, World Cup 1992: भारत ने पाकिस्तान को सिडनी में हराया
कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार सिडनी में 1992 में विश्व कप टूर्नामेंट में खेला गया था। उस समय भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अजय जडेजा ने 46 रन बनाए, जबकि सचिन तेंदुलकर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले को भारत ने 43 रन से जीत लिया था।

IND vs PAK, World Cup 1996: पाकिस्तान को बैंगलोर में मिली दूसरी हार
विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला 1996 में बैंगलोर में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने सर्वाधिक 93 रन बनाए, इसके अलावा वेंकटेश प्रसाद ने 5 विकेट झटके थे। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 227 रनों का लक्ष्य दिया था, जवाब में पाकिस्तानी टीम सिर्फ 180 रन ही बना सकी। ये मुकाबला भी भारत ने 39 रन से जीत लिया।

IND vs PAK, World Cup 1999: भारत ने तीसरी बार मैनचेस्टर में पाकिस्तान को हराया
विश्व कप मैच में दोनों टीमें तीसरी बार 1999 में मैनचेस्टर में मिली थीं और लगातार तीसरी बार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टॉस जीता और पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने 45 रन बनाए, जबकि राहुल द्रविड़ ने अर्धशतक लगाया। भारत ने 6 विकेट गंवाकर 227 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में पाकिस्तानी टीम 180 पर सिमट गई। भारत ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की।

IND vs PAK, World Cup 2003: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका में हराया
साल 2000 के बाद टीम इंडिया के पास नए कप्तान के रूप में सौरव गांगुली आ चुके थे, और साल 2003 का विश्वकप आने तक उन्होंने एक युवा टीम तैयार कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप की बात करें तो कप्तान बदलने के साथ ही टॉस के नतीजे भी बदल गए। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, और 7 विकेट के नुकसान पर 273 रन पोस्ट किए,

जवाब में भारत के बल्लेबाजों खासकर सचिन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन किया। और भारत को 6 विकेट से एक और जीत दिलाई। तेंदुलकर ने इस मुकाबले में सर्वाधिक 98 रन बनाए जबकि युवराज और द्रविड़ क्रमशः 50 और 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs PAK, World Cup 2011: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फिर पाकिस्तान को हराया
इस वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की कप्तानी में फिर से बड़ा बदलाव हुआ।2007 में विश्व कप हारने के बाद एमएस धोनी को कप्तानी मिली। भारत और पाकिस्तान मोहाली में 2011 के सेमीफाइनल में एक बार फिर से मिले। भारत निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन का स्कोर किया।

जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज एक बार फिर बड़े मौके पर लड़खड़ा गए और 231 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने इस मुकाबले को भी 29 रनों से जीत लिया और अंत में फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी उठा ली।

IND vs PAK, World Cup 2015: पाकिस्तान पर भारी पड़ी विराट कोहली की शतकीय पारी
वर्ल्ड कप 2015 में भारत ने पाकिस्तान को एडिलेड में हाराया। इस मुकाबले में विराट कोहली के 107 रनों के दम पर टीम इंडिया का स्कोर 300 तक पहुंचा दिया। पाकिस्तानी टीम 224 रन पर ऑल आउट हो गई। यह विराट का दूसरा विश्व कप शतक और ओवरऑल वनडे में 22वां शतक था। भारत ने यह मैच 76 रनों से जीत लिया। कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: 19 नवंबर को खेला जा सकता है वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, जानें कब होगा पहला और दूसरा सेमीफाइनल

IND vs PAK, World Cup 2019: 7वीं बार पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता मैच
साल 2019 यानी पिछले वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि, ये मैच भी डकवर्थ लुइस नियम के चलते भारत की झोली में आ गया।

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम लागू हुआ और पाकिस्तान को 302 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में पाक टीम 40 ओवरों में 212 रन पर ही सिमट गई, और एक बार फिर भाारत ने ये मैच जीत लिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 140 रनों की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+