World Cup 2023: 19 नवंबर को खेला जा सकता है वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, जानें कब होगा पहला और दूसरा सेमीफाइनल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को आयोजन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल और दूसरे सेमीफाइनल की
World Cup 2023 Schedule: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी भारत के पास है, जिसका अक्टूबर-नवबंर में आयोजन होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल और दूसरे सेमीफाइनल की संभावित डेट भी सामने आ चुकी है।
वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा
दरअसल, विश्व कप के शेड्यूल फिलहाल कोई भी ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को आयोजित हो सकता है। इसके अलावा पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को खेला जा सकता है।

टूर्नामेंट के लिए चुने गए 9 शहर
क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के लिए 9 शहर चुने गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पहला मैच टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को होगा। इसके बाद 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच आयोजित किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान का आमना सामना 15 अक्टूबर अहमदाबाद में हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लीग चरण के दौरान पाकिस्तान को पांच स्थानों पर मैच खेलने हैं। अहमदाबाद में भारत के मैच के अलावा, पाकिस्तान को 6 और 12 अक्टूबर को क्वालीफायर से आगे बढ़ने वाली दो टीमों से हैदराबाद में खेलना है। इसके बाद 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने 27 मई को कहा था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस देरी के पीछे का कारण नहीं बताया था। डब्ल्यूटीसी फ़ाइनल के पहले दिन बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल पर बोलते हुए, आईसीसी के सीईओ ज्योफ़ एलार्डिस ने कहा कि शेड्यूल 'जल्द ही' जारी कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications