फैंस को अगले 4 महीनों में IND और PAK के बीच देखने को मिलेंगे महामुकाबले, 4 बड़े इवेंट में होगी जोरदार भिड़ंत

IND vs PAK Match: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला प्रत्येक मुकाबला काफी रोमांचक होता है, यही कारण है कि फैंस को दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी होने के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन इस साल ये उत्साह कम नहीं होने वाला है, क्योंकि एक या दो नहीं बल्कि 4 बार भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकते हैं।

Asia Cup 2023: एशिया कप में होगी रोमांचक भिड़ंत
एशिया कप 2023 का शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है। एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। इस दौरान दोनों दोनों टीमों के बीच फैंस को जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर किया जाएगा, इसके तहत चार मैच पाकिस्तान और 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में इंडिया और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो बार मुकाबला हो सकता है।

IND vs PAK Match

Emerging Asia Cup 2023: एमर्जिंग एशिया कप 2023
एमर्जिंग एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जुलाई से होगी, जोकि श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 23 जुलाई को होगा। 19 जुलाई को इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल या फिर फाइनल में दोनों टीमें एक बार फिर एक-दूसरे के आमने-सामने हो सकती हैं।

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इंडिया और पाकिस्तान के जिस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वो लीग मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में एक बार फिर आमने-सामने आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- World Cup को लेकर खत्म नहीं हो रही पाकिस्तान की आनाकानी, अब आयोजन स्थल का निरीक्षण करेगी सुरक्षा टीम

एशियाई गेम्स में भी हो सकती है इंडिया और पाकिस्तान कि भिड़ंत
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अपेक्स कॉउंसिल ने एशियाई खेल 2023 के लिए भारत की पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी को मंजूरी दे दी है। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी एशियाई खेलों में भाग लेगी। इस दौरान पुरुष टीम के लिए टूर्नामेंट 28 सितंबर को शुरू होगा। ऐसे में यहां भी इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+