ब्लॉकबस्टर मुकाबले में होगी एंट्री धमाकेदार, सामने आया जिसका था इंतजार- 'इंडिया अब मैं हूं तैयार'

टी20 वर्ल्ड कप 2022 भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का काफी शिद्दत से इंतजार किया जा रहा है। भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच से पहले पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चोट एक बड़ा झटका थी। ये गेंदबाज एशिया कप में भी नहीं खेल पाया था क्योंकि उनके घुटने में लगी चोट ने उन्हें इंग्लैंड में इलाज कराने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके चलते वे पाकिस्तान की घरेलू सीरीज में हुई सात मैचों की टी20 सीरीज से भी चूक गए थे।

पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने दी बड़ी अपडेट

पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने दी बड़ी अपडेट

अब बड़ा सवाल यह है क्या ये तेज गेंदबाज 23 अक्टूबर को होने जा रहे भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2022 मुकाबले में खेलने जा रहा या नहीं? इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चेयरमैन रमीज राजा ने बड़ी अपडेट दी है।

पाकिस्तान की टीम इस समय न्यूजीलैंड में है जहां पर वे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान ने जीतने में कामयाबी भी दर्ज की है।

शाहीन अफरीदी से हुई बातचीत-

शाहीन अफरीदी से हुई बातचीत-

शाहीन अफरीदी जो 6 सप्ताह के लिए बाहर हुए थे, अब वापस टीम में आ गए हैं। रमीज राजा ने Dawn से बात करते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने हाल में शाहीन से बात की और यह गेंदबाज 110 प्रतिशत फिट महसूस कर रहा था। राजा ने बताया कि T20 World Cup 2022 IND vs PAK से पहले शाहीन अफरीदी एक-दो प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। यही प्लान है।

यानी भारतीय टीम को अतिरिक्त सावधानी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ उतरना होगा क्योंकि इस टीम ने हाल में टीम इंडिया को काफी तंग किया है। अब इन दो टीमों के बीच मुकाबले एकतरफा नहीं होते हैं क्योंकि पाकिस्तान की टीम ने पिछले कुछ सालों में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खोज लिए हैं जिनमें से एक बाबर आजम इस समय उनके कप्तान हैं।

110 प्रतिशत फिट, इंडिया के लिए बिल्कुल तैयार

110 प्रतिशत फिट, इंडिया के लिए बिल्कुल तैयार

रमीज ने शाहीन पर अपडेट देते हुए कहा, "शाहीन से मेरी परसों बात हुई थी। वो कह रहे हैं कि प्रोग्रेस बहुत अच्छी है। डॉक्टर ने वीडियो भिजवाई हुई है। 90 प्रतिशत पर है। वो समझते हैं कि वे फिट होंगे और मैच के लिए रेडी होंगे। क्योंकि जो घुटने की चोट होती है वो बड़ी नाजुक और टेक्निकल मामला होती है। तो हमारी राय थी जब तक वो 110 प्रतिशत फिट नहीं होते तब तक हम रिस्क नहीं लेंगे। लेकिन शाहीन अफरीदी कह रहे हैं इस वक्त वे 110 फिट हैं। और बोले कि वो प्रैक्टिस मैच खेलेंगे और इंडिया के लिए बिल्कुल तैयार रहूंगा।"

भारत और पाकिस्तान 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपना वर्ल्ड कप ओपनिंग मैच खेल रहे होंगे।

भारत का कड़ा टेस्ट लेता है अब पाकिस्तान

भारत का कड़ा टेस्ट लेता है अब पाकिस्तान

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले में भी पाक टीम ने पहला मैच हारने के बाद भारत पर पलटवार किया था। वे फाइनल में भी पहुंचे थे। इस समय एशिया कप में भारत vs पाकिस्तान महिला क्रिकेट ताजा मुकाबले में भी टीम इंडिया को 13 रनों से मात मिली है।

शाहीन अफरीदी की वापसी और जसप्रीत बुमराह की गैर मोजूदगी आने वाले वर्ल्ड कप ब्लॉकबस्टर को भारत के लिए और चुनौतीपूर्ण बनाती है। साढ़े छह फुट का ये गेंदबाज क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में 25 से कम का औसत रखता है।

टीम इंडिया पर्थ में तैयारियां कर रही है

टीम इंडिया पर्थ में तैयारियां कर रही है

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मोर्चों पर फाइट कर रही है। मुख्य टीम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में वर्ल्ड कप से पहले वार्मअप मुकाबलों के लिए तैयार है। इस दौरान कड़ा अभ्यास भी जारी रहेगा। जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। शमी की फिटनेस पर फाइनल रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।

दूसरी ओर शिखर धवन की अगुवाई में वनडे टीम घर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रही है जिसका पहला मैच प्रोटियाज जीतने में कामयाब रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+