World Cup 2023: क्या पाकिस्तान से होगा भारत का सेमीफाइनल? हो गई वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी भविष्यवाणी
World Cup 2023, India vs Pakistan: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच की उम्मीदें भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच की भविष्यवाणी की जा रही है। वही क्रिकेट के कई दिग्गज भी इन टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होने की उम्मीद जाता रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी है।
भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल: एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सौरव गांगुली ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। बता दें कि सेमीफाइनल का पहला मुकाबला टॉप की टीम का प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर की टीम के साथ होना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

जानिए कैसे हो सकता है मैच: उम्मीद है कि भारतीय टीम टेबल के टॉप पर ग्रुप स्टेज लीग को समाप्त करने में सफल रहेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम नंबर चौथ पर अपना ग्रुप स्टेड का सफर खत्म कर सकती है। ऐसे में इन दोनों की टीमों के बीच से सेमीफाइनल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। दोनों देशों के फैंस भी भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं।
भारत को मिली थी जीत: इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। हालांकि यह मैच एकतरफा रहा था। पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को 191 रनों पर समेट दिया था। जिसके बाद भारत ने तीन विकेट खोकर आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications