'एशिया कप में भारत को देंगे पटखनी,' पाकिस्तानी प्लेयर का बड़ा दावा, कोहली से पिटने पर भी खत्म नहीं हुई अकड़
India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मैच से पहले माइंड गेम देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की तरफ से यह शुरू किया गया है। टीम इंडिया को हराने का दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान के ही एक क्रिकेटर ने कहा है कि हम भारत को पराजित कर देंगे।
विराट कोहली के हाथों मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में पिटाई खाने वाला यह खिलाड़ी खुलकर भारत को हराने की बात कर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का मैच 14 सितम्बर को है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।

एक फैन के साथ हारिस रऊफ की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। आठ सेकंड के इस क्लिप में एक फैन उन्हें भारत के खिलाफ होने वाले दो आगामी मैचों की याद दिलाता नजर आता है। रऊफ ने टीम इंडिया के खिलाफ दो मैच जीतने का दावा किया है।
उनका कहना है कि दोनों अपने हैं इंशाल्लाह। ग्रुप चरण में तीन मैच होंगे। इसका मतलब है कि रऊफ ने भारत और पाकिस्तान को सुपर चार में जाने का दावेदार माना है और वहां भी टीम इंडिया को पराजित करने की बात कही है। हालांकि यह समय पर निर्भर है कि जीत किसकी होगी। सुपर चार के बाद अगर दोनों टीमें टॉप दो में रहती हैं, तो फाइनल में भी टक्कर हो सकती है।
हालांकि टीम इंडिया का मैच पाकिस्तान के खिलाफ होने पर काफी विरोध देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने बीसीसीआई की क्लास लगा दी है। इसके अलावा ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स के प्रोमो पर भी लोगों ने अपना गुस्सा निकाला है।
पाकिस्तान की टीम में बाबर आज़म और रिजवान जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। दोनों को खराब स्ट्राइक रेट की वजह से टीम में नहीं रखा गया है। टीम इंडिया में गिल, अभिषेक, सैमसन और सूर्या जैसे प्लेयर्स शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications