IND vs PAK Match Free Mein Kaise Dekhen: भारत-पाक मैच कैसे देखें? तुरंत करें ये एप डाउनलोड
IND vs PAK Match Free Mein Kaise Dekhe: टी20 विश्व कप में संडे के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच अलग लेवल का होने वाला है। टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ने के मूड में रहेगी। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम पिछले टी20 विश्व कप का बदला लेने के प्रयास में मैदान पर उतरेगी।
अब तक की स्थिति को देखा जाए, तो ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने दो-दो मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया तालिका में ऊपर है। अब तीसरा मुकाबला सुपर आठ की राह तय कर देगा। ऐसे में फैंस फ्री में मैच देखने के जुगाड़ खोज रहे हैं।

IND vs PAK Match Free Mein Kaise dekhe
फ्री स्ट्रीमिंग: अच्छी खबर यह है कि टी20 विश्व कप के सभी मैच मोबाइल ऐप पर Free उपलब्ध हो सकते हैं। आपको बस ऐप डाउनलोड करना है और मैच पर क्लिक करना है। जियो के सिम कार्ड पर रिचार्ज प्लान पर भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क से टीवी पर मैच देखने के पैसे लगते हैं।
IND vs PAK मैच टीवी पर फ्री कैसे देखें
डीडी फ्री डिश: अगर आपके घर में 'डीडी फ्री डिश' (DD Free Dish) है, तो DD Sports चैनल पर आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मैच देख सकते हैं।
सावधान: ध्यान रहे कि केबल टीवी या प्राइवेट डीटीएच (जैसे Tata Play या Dish TV) पर डीडी स्पोर्ट्स केवल सरकारी खबरें दिखाता है, इसलिए वहां आपको Star Sports 1 का ही रुख करना होगा।
जुगाड़ वाले तरीके (Streaming Hacks)
अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी कई टेलीकॉम कंपनियां आपके लिए रास्ता आसान कर देती हैं। कई रिचार्ज प्लान के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। एक बार अपना 'एक्टिव प्लान' चेक कर लें, शायद आपके पास एक्सेस पहले से ही हो।
IND vs PAK: मैच की डिटेल्स
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मुकाबला | भारत बनाम पाकिस्तान |
| तारीख | 15 फरवरी, 2026 (रविवार) |
| समय | शाम 7:00 बजे से (टॉस 6:30 बजे) |
| स्टेडियम | आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो |
IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो की पिच पर किसका राज? स्पिनर्स का जाल या बल्लेबाजों का तूफान












Click it and Unblock the Notifications