IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो की पिच पर किसका राज? स्पिनर्स का जाल या बल्लेबाजों का तूफान

IND vs PAK Pitch Report: इस टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का है, जो 15 फरवरी को खेला जाएगा। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए काफी खास है। दर्शकों को इसका इंतजार है। पिच को लेकर खबर उतनी अच्छी नहीं कही जा सकती है।

कोलंबो की पिच आमतौर पर शुरुआत में अच्छी मानी जाती है। अगर गेंद नई है, तो बल्ले पर शानदार तरीके से आती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी होने लगती है। विशेषज्ञों की मानें, तो पावरप्ले में जो टीम ज्यादा रिस्क लेगी, वही मैच पर पकड़ बनाएगी। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के लिए यह पिच शुरुआत में मददगार साबित हो सकती है।

ind vs pak

स्पिनर्स की चांदी या पेसर्स का वार? (IND vs PAK)

यहां का मौसम और नमी पेसर्स को शुरुआत में 'स्विंग' दिलाने में मदद करती है। शाहीन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज पहले 4 ओवर्स में कहर ढा सकते हैं। जैसे ही गेंद पुरानी होगी, पिच पर मौजूद हल्की दरारें स्पिनर्स को मदद करेंगी। गेंद ग्रिप करती है और टर्न लेती है।

लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल (IND vs PAK)

कोलंबो में अगर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया जाता है, तो 170 से लेकर 180 का स्कोर अच्छा माना जाता है। बाद में ओस का प्रभाव ही बैटिंग आसान कर सकता है। अगर ओस नहीं होगी, तो लक्ष्य का पीछा करना आसान कार्य बिल्कुल नहीं है।

भारतीय टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर

पाकिस्तानी टीम

सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), साइम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्ज़ा और ख्वाजा नफे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+