दिनेश कार्तिक की कप्तानी में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, कब और कहां खेला जाएगा यह धांसू मुकाबला
Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक रिटायर होने के बाद भी खेल से जुड़े हुए हैं और अलग-अलग लीग में खेलने का प्रयास कर रहे हैं। 40 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब हांगकांग में जाकर खेलने का निर्णय लिया है। सबसे ख़ास बात तो यह है कि दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया की कप्तानी भी मिली है।
दिनेश कार्तिक को हांगकांग सिक्सेस के लिए साइन किया गया है। हाल ही में ILT20 में शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलने पर सहमति देने के बाद कार्तिक अपने साथी खिलाड़ी आर। अश्विन के साथ इस छह-सदस्यीय टूर्नामेंट में शामिल होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दिनेश कार्तिक भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

कार्तिक ने इस मौके को लेकर कहा है कि हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया की कप्तानी करना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। यह टूर्नामेंट गौरवशाली इतिहास और वैश्विक पहचान रखता है। मैं उन खिलाड़ियों की अगुवाई करने को लेकर उत्साहित हूं, जिनके नाम शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। हम सब मिलकर दर्शकों को खुशी देने और ऐसा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे जो निडर भी हो और मनोरंजक भी।
कितनी टीमें लेंगी इसमें हिस्सा
गौरतलब है कि यह इवेंट तीन दिनों का होगा और कुल 12 टीमों के साथ खेला जाएगा। भारत के अलावा इसमें दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई, भारत, पाकिस्तान, कुवैत, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग चाइना जैसी टीमें खेलती हुई नजर आएंगी।
भारत-पाकिस्तान का होगा मैच
सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। उम्मीद के अनुरूप भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। दोनों टीमों को ग्रुप C मिला है। इसका मतलब है कि एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान देखने को मिलने वाला है। इवेंट 7 से लेकर 9 नवंबर तक होगा।
हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टरफाइनल जीतने वाली टीमें कप सेमीफाइनल में खेलेंगी, जबकि हारने वाली टीमें प्लेट सेमीफाइनल में उतरेंगी। प्रत्येक ग्रुप की सबसे निचली टीम बाउल प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 29 मुकाबले खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications