IND vs OMA Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-ओमान के बीच आज का मैच? बस मोबाइल में करना है एक छोटा काम
IND vs OMA Live Streaming: एशिया कप 2025 में भारत और ओमान की टीमें आज आमने-सामने होंगी। यह मैच भारतीय फैंस के लिए खास होने वाला है क्योंकि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। ओमान ने अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है।
ओमान के लिए यह मुकाबला सीखने के लिए काफी अच्छा माना जा सकता है। भारत जैसी बड़ी टीम के सामने खेलते हुए उनके युवा प्लेयर्स सीख सकते हैं। कप्तान जतिंदर एक भारतीय हैं, जो ओमान चले गए और वहां कप्तानी मिली।

IND vs OMA: कब और कहां होगा मैच
यह मुकाबला 19 सितंबर 2025 को खेला जाएगा। मैच का आयोजन अबू धाबी के शेख जायेद में होगा। यहां की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है, जिससे रोमांचक खेल की उम्मीद है।
IND vs OMA: मैच का समय
भारत और ओमान का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे (IST) से शुरू होगा। वहीं, स्थानीय समयानुसार यह मैच शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार टॉस का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट रहेगा।
IND vs OMA: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
भारत में मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। ऑनलाइन दर्शक इसे SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, अन्य देशों में YuppTV जैसे प्लेटफॉर्म पर भी इसकी स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
क्या फ्री में देख सकते हैं मैच
मुकाबला फ्री में देखने के लिए कुछ तरकीब अपनानी पड़ेगी। एयरटेल और जियो के सिमकार्ड के रिचार्ज प्लान में सोनी लिव एप्लीकेशन फ्री में देने का ऑप्शन आता है। आपके पास कौनसा रिचार्ज है, काफी हद तक सब्सक्रिप्शन फ्री मिलना इसके ऊपर निर्भर है।
किसका पलड़ा भारी
साफ़ तौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, इसमें कहीं से भी कोई शक नहीं है। टीम इंडिया ने अपने दो मैचों में धांसू जीत दर्ज कर सुपर चार में अपना स्थान बनाया है। ओमान को अगर जीत मिलती है, तो यह एशिया कप का सबसे बड़ा उल्टफेर होगा।












Click it and Unblock the Notifications