IND vs NZ: TikTok पर होगा भारत-न्यूजीलैंड टी20 का सीधा प्रसारण, इंडिया में कैसे देख पाएंगे लाइव मैच?

India vs New Zealand T20 Live Streaming, TikTok: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में क्रिकेट देखने वाले फैंस को एक नया प्रयोग देखने को मिलेगा। शायद इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। एक वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

न्यूजीलैंड में इस सीरीज के शुरुआती छह ओवर TikTok पर लाइव दिखाए जाएंगे। खास बात यह है कि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग रील्स और शॉर्ट वीडियो के लिए मशहूर इस प्लेटफॉर्म पर वर्टिकल फॉर्मेट में होगी। हालांकि यह सुविधा न्यूजीलैंड के दर्शकों के लिए है। भारत में मैच देखने के लिए फैंस को टीवी या डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का सहारा लेना होगा।

ind vs nz

TikTok पर कैसे देख सकेंगे लाइव क्रिकेट?

न्यूजीलैंड क्रिकेट और ब्रॉडकास्टर Sky ने इस पहल की शुरुआत की है। इसके तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले से चयनित मैचों की पारी के शुरुआती छह ओवर TikTok पर लाइव दिखाए जाएंगे। इसकी स्ट्रीमिंग न्यूजीलैंड की टीम के आधिकारिक ब्लैककैप्स TikTok अकाउंट पर होगी।

टी20 क्रिकेट में शुरुआती छह ओवर काफी अहम होते हैं। इस दौरान फील्डिंग से जुड़े प्रतिबंधों के कारण बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में चौके-छक्कों और शुरुआती विकेटों का रोमांच फैंस फैंस तक पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है।

भारत में कहां देख सकते हैं मैच?

भारतीय दर्शकों के लिए TikTok वाली स्ट्रीमिंग की सुविधा नहीं है। भारत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा। वहीं, मोबाइल या इंटरनेट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनिलिव पर देखी जा सकेगी।

प्रयोग सफल रहा तो क्या होगा?

अगर न्यूजीलैंड में TikTok पर मैच वाला प्रयोग सफल रहता है, तो आगामी समय में ऐसा और ज्यादा देखने को मिल सकता है। कंपनी प्रसारण अधिकार खरीदने की दौड़ में भी शामिल हो सकती है। इससे अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को सोचना पड़ेगा। हालांकि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि यहां TikTok पर बैन लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+