IND vs NZ: विलियमसन ने पंड्या को बताया सुपरस्टार, भारत के अगले कप्तान को लेकर कही बड़ी बात
वर्ल्ड कप के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी-20 सीरीज में भिड़ने को तैयार है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। भारत के लिए टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या कप्तानी करते नजर आएंगे।
India tour of New Zealand, India vs New Zealand Schedule: वर्ल्ड कप के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम टी-20 सीरीज में भिड़ने को तैयार है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। भारत के लिए टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या कप्तानी करते नजर आएंगे। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी बातों का जिक्र किया।

पंड्या को लेकर विलियमसन ने कही यह बात
केन विलियमसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पंड्या को सुपरस्टार बताया। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी डिमांड हर टीम में रहती है। वह एक मैच विनर हैं जो टीम को किसी भी सिचुएशन से जीताना बखूबी जानते हैं। सीरीज से पहले प्राइम वीडियो पर बात करते हुए केन विलियमसन ने कहा कि हार्दिक पंड्या आने वाले समय में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं।

फिन एलन को लेकर उत्साहित हैं विलिमसन
न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज फिन एलन को लेकर विलियमसन ने कहा कि वह कमाल के खिलाड़ी हैं। उनकी बल्लेबाजी देखने में मजा आता है। वहीं मार्टिन गप्टिल को लेकर उन्होंने बताया कि गप्टिल आने वाले समय में न्यूजीलैंड की टीम में फिर से वापसी कर सकते हैं। विलियमसन ने आईपीएल 2022 में शानदार गेंदबाज़ी की वजह से चर्चा में आए उमरान मलिक की भी तारीफ की है।

उमरान से होगी काफी उम्मीदें
आईपीएल में उमरान मलिक केन विलियमसन की कप्तानी में ही खेलते नजर आए थे। विलियमसन ने कहा कि उमरान मालिक एक बेहतरीन टैलेंट है। इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर उन्हें देखना काफी अच्छा होगा। न्यूज़ीलैंड सीरीज के लिए उनको चुना गया है और उनके प्रदर्शन को लेकर मुझे उमरान से काफी उम्मीदें है। वहीं आईपीएल में फिर से हैदराबाद की कप्तानी पर विलिमयन ने अभी कुछ भी साफ नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications