न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर क्या चुने टीम इंडिया? रोहित शर्मा के बहुत काम आएगी सुनील गावस्कर की ये सलाह
India vs New Zealand, 1st Semi-Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले नॉकआउट मैच में टीम इंडिया जब मैदान पर उतरेगी, तो उनका लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेने का होगा। ऐसे में आज, 15 नवंबर का ये यह हाई-वोल्टेज मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। हालांकि, मैच का नतीजा तय करने में टॉस अहम भूमिका निभाएगा, जिसको लेकर अब सुनील गावस्कर ने बड़ी सलाह दी है।
क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कहा कि, अगर भारतीय टीम टॉस जीतती है, तो उसे पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और दूसरी गेंदबाजी करनी चाहिए, क्योंकि लक्ष्य निर्धारित करने से न्यूजीलैंड पर दबाव पड़ेगा।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' में बताया कि, 'अगर भारत लक्ष्य का बचाव कर रहा है, तो मेरा मानना है कि इससे भी मदद मिलेगी, क्योंकि कीवी टीम पर स्कोरबोर्ड का दबाव होगा, आप 400 नहीं बल्कि 260 या 270 रन भी बनाएंगे तब भी न्यूजीलैंड पर दबाव पड़ेगा।।'
हालांकि, गावस्कर ने कहा कि भारत के पास जिस तरह का 'अच्छा' गेंदबाजी अटैक है, भारत को वास्तव में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे पहले गेंदबाजी कर रहे हैं या बाद में गेंदबाजी कर रहे हैं। ओस गिरने पर गेंद विकेट पर गिरने के बाद तेजी से बाहर निकलती है। तो इससे निश्चित रूप से भारतीय लाइन-अप में तीन नई गेंद के गेंदबाजों को मदद मिलेगी, और इससे कुलदीप यादव जैसे स्पिनर को गेंद को सतह से तेजी से स्किड करने में भी मदद मिलेगी। अगर भारत लक्ष्य का बचाव कर रहा है तो मेरा मानना है कि इससे मदद मिलेगी।'
गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा वनडे विश्व कप सेमीफाइनल होगा जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। 2019 में कीवी टीम ने इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में मेन इन ब्लू पर 18 रन से जीत दर्ज की हालांकि, इस विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि टीम अब तक टूर्नामेंट में अपराजित है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने लीग फेज के नौ मैचों में से नौ में जीत हासिल की है और अंक तालिका में टॉप पर रही है।












Click it and Unblock the Notifications