IND vs NZ: सबसे अधिक रन, फिर भी श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, आखिर ऐसा क्या हुआ?
IND vs NZ, shreyas iyer: श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शुरुआत में तीन विकेट जल्दी गिरने के कारण भारतीय टीम दबाव में थी। न्यूजीलैंड के द्वारा पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने पर भारत की शुरुआत खराब रही। भारत ने जल्द ही तीन विकेट गंवा दिए। जिससे टीम दबाव में आ गई।
श्रेयस और अक्षर की साझेदारी ने टीम को संभाला (IND vs NZ, shreyas iyer)
हालांकि, श्रेयस और अक्षर पटेल की शानदार साझेदारी ने भारत को संकट से उबारने का प्रयास किया। 98 रनों की साझेदारी ने स्थिति को कुछ बेहतर किया, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी फिर से लड़खड़ा गई। अंत में भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 249 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने एक सम्मानजनक लक्ष्य रखा। इस दौरान श्रेयस अय्यर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

श्रेयस ने बनाए 79 रन
भारत के लिए श्रेयस ने 98 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए कुल 75 गेंदें खेलीं। 50 ओवर के फॉर्मेट में अय्यर के बल्ले से निकली यह सबसे धीमी फिफ्टी है। साल 2022 में इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने 74 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।
300वें वनडे में कोहली फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे प्रमुख बल्लेबाजों की जल्दी आउट होने से भारत की स्थिति कमजोर हो गई। खासकर विराट कोहली का विकेट ग्लेन फिलिप्स के शानदार कैच की वजह से गंवाना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। विराट कोहली अपने 300वें वनडे मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।












Click it and Unblock the Notifications