पहले पॉवरप्ले में भारतीय ओपनरों का 'हाईवोल्टेज करंट', श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड का भी फ्यूज उड़ा
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रोहित और गिल की पारियों ने भारत को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया है। टीम इंडिया ने अपने घरेलू वनडे सीजन के दौरान पॉवरप्ले 1 में बहुत बढ़िया बैटिंग की है।

India vs New Zealand Indore: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला चल रहा है जहां पर भारत के धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए तेज शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। गिल जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं उसको देखते हुए उनसे पूरी उम्मीद थी कि वे यहां पर भी एक बेहतरीन पारी खेलेंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी अपने पिछले मुकाबले में तेज अर्धशतक पूरा किया था और इस मुकाबले में तो दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी फॉर्म को दिखाया है जिसके चलते कीवियों के सामने काफी मुसीबत आ गई है।

रोहित और शुभमन ने लगाए शतक
दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने शतक पूरे कर चुके हैं और भारत ने पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 8.2 के रन रेट के साथ 82 रन बना लिए थे। भारतीय टीम अपने घरेलू सीजन में वनडे मैचों के दौरान पहले पावरप्ले में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है जहां उन्होंने केवल दो बार ही 60 से कम का स्कोर बनाया है और केवल एक बार ही विकेट गंवाया है जो दिखाता है कि उनकी ओपनिंग साझेदारी कितनी बढ़िया रही है। यह भारत के लिए घरेलू सीजन में छठा मैच था क्योंकि इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी जहां उन्होंने किया क्लीन स्वीप किया था और आज भी टीम उसी ओर बढ़ रही है।

वनडे सीजन में पॉवरप्ले में पॉवर परफॉरमेंस
श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में हुए पहले मुकाबले में भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 75 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में ईडन गार्डन में 3 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए थे। यह एकमात्र मैच है भारत ने अपने पावरप्ले के दौरान कोई विकेट गंवाया लेकिन इस दौरान भी तेज रन बनाए। तीसरा मुकाबला त्रिवेंद्रम में खेला गया जहां टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 75 रन बनाए।

श्रीलंका सीरीज से शुरू हुआ ये सिलसिला
इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत आती है और हैदराबाद में हुए पहले मुकाबले में रोहित शर्मा एंड कंपनी पहले पावरप्ले के दौरान बिना कोई विकेट गवाएं 48 रन पूरे कर लेती है। इस मैच में गिल ने दोहरा शतक लगाया था और भारत ने 349 रन बनाए थे जो बताता है कि टीम ने बाद में टॉप गियर पर पांव जमा लिया था। रायपुर में हुए मुकाबले में भारत ने बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाए।

बड़े स्कोर की ओर भारत
आज के मैच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 82 रन बने और एक भी विकेट नहीं आया गया। यहां भारत दो बदलावों के साथ आया है जहां पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। इनकी जगह पर उमरान मलिक व युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है जिसका मतलब यह है कि कुलचा की जोड़ी एक बार फिर भारतीय क्रिकेट फैंस को देखने को मिलने जा रही है।
खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 27 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications