IND vs NZ ODI और T20I सीरीज का शेड्यूल, जगह, टाइमिंग, भारत और न्यूजीलैंड की टीमों की जानकारी
भारत 18 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत कर रहा है। टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका को घरेलू सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी होगी। दोनों की जानकारी यहां है।

भारतीय टीम इस समय अच्छी लय के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। भारत ने 2023 की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी सीरीज जीत हासिल कर की है। और अब भारत घर में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए तैयार है। वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार (18 जनवरी) को हैदराबाद में होने जा रही है और टी20 मैच 27 जनवरी से शुरू होंगे।

रोहित शर्मा वनडे और हार्दिक पांड्या टी20 के कप्तान
इस बार भी रोहित शर्मा वनडे और हार्दिक पांड्या टी20 के कप्तान होंगे। ये कुछ ऐसा है जो अघोषित तौर पर बीसीसीआई घोषित कर चुका है कि टी20 से रोहित और कोहली जैसे सीनियरों को अपनी विदाई अब तय समझ लेनी चाहिए। हालांकि रोहित कह चुके हैं कि उनका इस फॉर्मेट को अभी छोड़ने का कोई इरादा नही है। फिलहाल रोहित ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो बहुत बड़ा स्कोर भी नहीं लगा पा रहे हैं। भारत ने जब तिरुवनंतपुरम की पिच पर बहती गंगा में हाथ धोए थे तब भी रोहित ने सुनहरा मौका गंवाते हुए सेट होने के बाद अर्धशतक से पहले विकेट गंवा दिया था। कुल मिलाकर हिटमैन फिलहाल भारतीय टीम से गायब है और जिस तरह से कोहली की वापसी हुई है उस तरह से रोहित की वापसी भी जरूरी है।
यहां, भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज शेड्यूल, जगह, टीमों की जानकारी दी गई है-

पूरा शेड्यूल
भारत बनाम न्यूजीलैंड: ODI सीरीज
18 जनवरी - पहला वनडे, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
21 जनवरी - दूसरा वनडे, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर
24 जनवरी - तीसरा वनडे, होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
वनडे सीरीज मैच टाइमिंग-
IND vs NZ ODI सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होंगे।

वनडे टीम-
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिलने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी

भारत बनाम न्यूजीलैंड: T20I सीरीज
27 जनवरी - पहला टी20 इंटरनेशनल, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
29 जनवरी - दूसरा टी-20, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
1 फरवरी - तीसरा टी20 इंटरनेशनल, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
टी20 मैच टाइमिंग-
IND vs NZ T20I सीरीज के सभी मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे।
टी20 टीम में पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है। ये युवा टीम इस प्रकार है-
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार
न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications