'दुनिया पर राज करना है तो तुरंत शुरू कर दो ये काम', मोहम्मद शमी ने उमरान मलिक को दी बड़ी नसीहत
Mohd Shami advice to Umran Malik: मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी की। इस मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट चटकाए।

Mohd Shami advice to Umran Malik: न्यूजीलैंड को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराकर भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब भारत की कोशिश मंगलवार को होने वाले सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर न्यूजीलैंड को क्लीन स्विप करने की होगी। भारत ने इसी साल श्रीलंका को अपने घर में 3-0 से हराया था। अब उसके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ भी क्लीन स्विप करने का बेहतरीन मौका है। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

शमी की गेंदबाजी ने किया कमाल
मोहम्मद शमी को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में 18 रन देकर 3 बड़े विकेट हासिल किए। शमी ने पारी के पहले ओवर में फिन ऐलन को बिना खाता खोले ही बोल्ड किया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने में सफल नहीं हो सकी। भारत की जीत के हीरो मोहम्मद शमी रहे। मैच के बाद युवा उमरान मलिक ने मोहम्मद शमी के साथ एक इंटरव्यू किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शमी ने बताया सफलता का राज
जब भी मैं आपसे मैच में बात करता हूं तो आप खेलते हुए हमेशा हैप्पी रहते हैं तो आप थोड़ा मुझे एडवाइज दीजिए। इस पर शमी ने कहा कि यार, पता है हम लोग जब देश के लिए खेलते हैं तो हमें अपने ऊपर दबाव नहीं लेना होता है। हमें खुद पर यकीन रखना होता है और मैं वहीं करता हूं। हमें हमेशा अपनी स्कील पर विश्वास रखना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो अपना बेस्ट दे पाते हैं।

ऐसा करोगे तो हम दुनिया पर राज करेंगे
मोहम्मद शमी ने उमरान मलिक के साथ बातचीत करते हुए कहा कि आप बेहतरीन गेंदबाज हो और आपका भविष्य उज्जवल है। यहां मैं बस एक ही चीज़ की सलाह देना चाहूंगा कि जितनी आपके पास पेस है मुझे नहीं लगता कि आसान है उस पेस को खेलना, बस हमें थोड़ा सा लाइन और लेंथ पर काम करना है। अगर हम उसे कंट्रोल कर लेंगे तो दुनिया पर राज करेंगे। मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहले 108 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य 20.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications