IND vs NZ Semifinal Live: भारत वर्ल्डकप 2023 के फाइनल में, न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराया, समी ने लिए 7 विकेट
India vs New Zealand, 1st Semi-Final Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा। भारतीय टीम लीग फेज के नौ मैचों में नौ जीत के साथ न सिर्फ पहले स्थान पर है, बल्कि आत्मविश्वास से भी भरी हुई है, जबकि कीवी टीम नौ मैचों में पांच जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में भारतीय टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेना होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 117 वनडे मैचों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारत ने 57 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इसके अलावा सात मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए हैं और एक मैच टाई रहा है।

दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला कल
𝗢𝗻𝗲 𝘀𝘁𝗲𝗽 𝗰𝗹𝗼𝘀𝗲𝗿! 🏆#TeamIndia 🇮🇳 march into the FINAL of #CWC23 🥳#MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/OV1Omv4JjI
— BCCI (@BCCI) November 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications