Rishabh Pant के लिए गर्लफ्रेंड Isha Negi ने सरेआम कही दिल की बात, फैंस को भी आया पसंद

Isha Negi On Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बेंगलुरु टेस्ट मैच के दौरान अपना दमखम दिखाया। हालांकि, वह शतक बनाने से महज एक रन से चूक गए। आउट होकर पवेलियन जाते समय ऋषभ पंत बेहद मायूस नजर आए। ऋषभ पंत के अलावा स्टेडियम में मौजूद फैंस और खिलाड़ी कोच भी पंत के शतक नहीं बनने से दुखी नजर आए।

ईशा नेगी ने शेयर किया स्टोरी

इस बीच ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। नेगी की इंस्टाग्राम स्टोरी में पंत की एक तस्वीर थी, जिस पर उन्होंने "गोल्डन बॉय" लिखा था। साथ में एक इमोजी भी था जिसका उद्देश्य बुरी नजर से बचाना था। ईशा नेगी ऋषभ पंत की हिम्मत को बढ़ाने का काम करती नजर आईं। इंस्टाग्राम पर डाली गई स्टोरी अपने आप ही हट जाती है, ऐसे में अब ईशा नेगी की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं देगी।

India vs New Zealand 1

पंत से पहले धोनी के साथ हुआ था ऐसा

मैदान पर पंत का शतक के करीब पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि थी। यह पहली बार था जब वह अपने टेस्ट करियर में 99 रन पर आउट हुए थे। यह घटना भारतीय टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर के साथ पहले भी हो चुकी है। इससे पहले 12 साल पहले भी ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया था जब धोनी भी 99 रन पर आउट हुए थे। धोनी के बाद 99 पर आउट होने वाले पंत दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत ने बनाए 462 रन

पंत की शानदार पारी की बदौलत भारत अपनी दूसरी पारी 462 रन बनाने में कामयाब हो सका। बेंगलुरु टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऋषभ पंत की पारी उनके क्रिकेट करियर का अहम पारी रही। शतक से चूकने के बावजूद पंत के प्रदर्शन ने मैच में भारत की स्थिति में सुधार लाने का काम किया। जिससे टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में एक बार पंत की अहमियत साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+