IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का खतरा! क्या रिजर्व डे पर होगा मैच? यहां जानें पूरी अपडेट
India vs New Zealand, Weather forecast: क्रिकेट फैंस बेसब्री के साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। 22 अक्टूबर यानी आज धर्मशाला के मैदान पर यह दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और न्यूजीलैंड अब तक वनडे वर्ल्ड कप में चार मुकाबले खेल चुकी है। चारों ही मैचों में दोनों ही टीमों ने जीत हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पर न्यूजीलैंड और दो पर भारतीय टीम स्थित है।
20 सालों से नहीं मिली है जीत: दोनों ही टीम की कोशिश अपने विजय रथ को यूं ही बरकरार रखने की होगी। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को वनडे वर्ल्ड कप में आखिरी बार साल 2003 में हराया था। पिछले 20 सालों से वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल नहीं हुई है। साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही भारतीय टीम के फाइनल में जाने की उम्मीद भी टूट गई थी।

बारिश की संभवाना: साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक दूसरे से टकराई थी। तब बारिश बारिश के कारण इस मुकाबले को रिजर्व डे वाले दिन पूरा किया गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में होने वाले मुकाबले के दौरान भी बारिश की आशंका है। रविवार को धर्मशाला में होने वाले मुकाबले में 42 फ़ीसदी बारिश की संभावना जताई गई है।
World Cup 2023: यूएई और नेपाल से भी पीछे पाकिस्तान, बाबर आजम की टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
रिजर्व डे है या नहीं: एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को धर्मशाला में 42 फ़ीसदी बारिश के साथ तूफान की आशंका भी है। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है की बारिश का प्रभाव ज्यादा देर तक मैच पर नहीं दिखेगा। दोपहर 2:00 बजे मुकाबला शुरू होने के समय बारिश की सबसे अधिक संभावनाएं जताई गई है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। आईसीसी ने इसके लिए रिजर्व डे नहीं रखा है। यानी कि अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो फिर दोनों ही टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications