IND vs NZ: क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? चैंपियंस ट्रॉफी के 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand Champions Trophy: भारतीय टीम रविवार को दुबई में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में न्यूज़ीलैंड से भिड़ने वाली है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं और इस मैच की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी जबकि हारने वाली टीम दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला करेगी। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी।

दुबई में खेल रही है भारतीय टीम सभी मैच (India vs New Zealand Champions Trophy)

बता दें कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है क्योंकि पीसीबी और बीसीसीआई दोनों ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। अब तक दुबई में खेले गए दोनों मैचों में मेन इन ब्लू ने दबदबा बनाए रखा है। लेकिन उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना होगा क्योंकि कीवी टीम अब तक टूर्नामेंट में काफी मजबूत दिखी है।

India vs New Zealand 1

जानिए पिच से किसे मिलेगी मदद

दुबई की पिच पर बल्लेबाजों को पारी की शुरुआत में मदद मिलती रही है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेंगे, स्पिनर इस पिच पर हावी होते नजर आएंगे। सतह धीमी होती जाएगी और बल्लेबाजों के लिए यह एक मुश्किल चुनौती होगी। पिच रिपोर्ट की मानें तो टॉस जीतने वाली टीमों को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाना चाहिए।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल

रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है और तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में धूप खिलने से मैच का माहौल अच्छा रहेगा। बारिश के कारण अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के दो मुकाबले रद्द किए जा चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही मुकाबले में पाकिस्तान में आयोजित किए गए थे। दुबई के मौसम की बात करें तो यहां आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

भारत की संभावित इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ'रुरके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+