IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट पर मंडराया बड़ा खतरा! क्या रद्द हो जाएगा मैच, जानें वजह
India vs New Zealand, weather report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में शुरू होने वाला है। दोनों टीमें इस रोमांचक मुकाबले के लिए कमर कस रही हैं। लेकिन मैच से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस की चिंताएं बढ़ गई है। दरअसल, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी मैदान पर होने वाले इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
बारिश बिगाड़ सकती है खेल
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 18 अक्टूबर तक बेंगलुरु में भारी बारिश की संभावना है। जिससे टेस्ट मैच पर गहरा असर पड़ सकता है। शहर में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि बेंगलुरु में अगले सप्ताह भी बारिश जारी रह सकती है, जबकि वेदर डॉट कॉम ने 16 और 17 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसका सीधा असर टेस्ट मैच पर पड़ेगा।

मैच के दिन बारिश की आशंका
लगातार बारिश अभी भी गंभीर चुनौतियां पेश कर सकती है। पहले दिन के पूर्वानुमान में सुबह हल्की बारिश की उम्मीद के कारण देरी से शुरू होने का संकेत दिया गया है, अगले दिन भी इसी तरह के मौसम की भविष्यवाणी की गई है। दूसरे दिन दोपहर में लगभग दो घंटे तक बारिश हो सकती है, जिससे दिन के खेल पर काफी असर पड़ेगा। ऐसे में फैंस को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
भारतीय टीम में होंगे बड़े बदलाव
बादल छाए रहने की स्थिति को देखते हुए टीम इंडिया अपने लाइनअप में बदलाव कर तीन तेज गेंदबाजों को शामिल करने पर विचार कर सकती है। मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह जो इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं, वे सभी पहले टेस्ट में खेल सकते हैं। तीन तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने का फैसला बांग्लादेश के खिलाफ इसी तरह की परिस्थितियों में टीम ने किया था। इस मैच के लिए माना जा रहा है कि केएल राहुल को आराम देकर सरफराज का ट्राई किया जा सकता है। उनके 52 टेस्ट में 2969 रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications