अश्विन को वर्ल्ड कप में चुने जाने की परवाह नहीं, टीम सिलेक्शन की 'टेंशन' पर जानिए क्या जवाब दिया
भारतीय क्रिकेट टीम के 2023 के वनडे विश्व कप के लिए चयन का सबको इंतजार है। जल्द ही ये सिलेक्शन भी हो जाएगा। फैंस यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि कौन से खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे।
वर्ल्ड कप एक बार फिर से भारत में हो रहा है, और ये पहली बार जब से बगैर किसी पड़ोसी देश की सह-मेजबानी के पूरी तरह से भारत में होगा। जाहिर है स्पिनरों की भी अपनी अहम भूमिका होगी।

रविचंद्रन अश्विन भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसके बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक होंगे कि वे टीम में जगह बना पाए हैं या नहीं। अश्विन ने भारत के लिए सबसे छोटे प्रारूप में शानदार वापसी की है, लेकिन क्या वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन हो पाएगा?
इस पर अनुभवी ऑलराउंडर ने हाल ही में कहा है कि वह इस तरह के विचारों को अपने दिमाग में नहीं आने देते क्योंकि टीम का चयन करना उनका काम नहीं है।
अश्विन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा "मैं इस तरह से नहीं सोचता, क्योंकि टीम का चयन मेरा काम नहीं है। मैं काफी समय पहले ही तय कर चुका हूं कि मैं उन चीजों के बारे में नहीं सोचूंगा जो मेरे हाथ में नहीं हैं। मैं ईमानदारी से कहूं तो जीवन और क्रिकेट के मामले में मेरा बहुत बढ़िया वक्त चल रहा है, और मैं अपनी विचार प्रक्रिया से नकारात्मकता को दूर रखने की कोशिश करता हूं।"
ये भी पढ़ें- 'हमें खुद पर यकीन है, अपने दिन किसी को भी हरा देंगे', आयरलैंड के स्पिनर ने दी भारत को चुनौती
हालांकि, अश्विन निश्चित रूप से भारत को विश्व कप का खिताब जीतते हुए देखना चाहेंगे। कुछ ही समय पहले अश्विन ने बताया था कि उनके जेहन में संन्यास लेने जैसा विचार भी चल रहा था। लेकिन उसकी वजह सिर्फ चोट नहीं थी, बल्कि करियर को लेकर अनिश्चितताएं भी थीं। लेकिन ये सब अब बीती हुई बातें हैं।
स्टार ऑफ स्पिनर ने आगे कहा, "नकारात्मक सोचना बहुत आसान है, और वह एक चरण था जहां मैं शायद सोच रहा था कि मैं इससे उबर नहीं पाऊंगा। यह सिर्फ एक विचार था, और मैं बस इसे क्लियर करना चाहता हूं। लेकिन अब, मुझे लगता है कि मैं गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बहुत अच्छा कर रहा हूं, और मेरे पास अपने पास बहुत अनुभव है।"












Click it and Unblock the Notifications