भारत और आयरलैंड का टी20 मुकाबला, कौन होंगे वो गेंदबाज जो करेंगे मैच का फैसला?

भारत और आयरलैंड के बीच डबलिन में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज जसप्रीत बुमराह के आगमन के चलते काफी चर्चित हो गया है। टीम इंडिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज को 3-2 से हारा था।

ऐसे में वे इस श्रंखला को हल्के में नहीं लेना चाहेंगे। वहीं, आयरलैंड की टीम अपनी धरती पर खेलने के लिए काफी कॉन्फिडेंट है। हालांकि उनके सामने भारत की बड़ी चुनौती है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि टीम इंडिया के अंदर काफी कम अनुभव मौजूद है।

India vs Ireland T20 series

ऐसे में एक बढ़िया मुकाबला देखने की उम्मीद है और यहां चार ऐसे गेंदबाज होंगे, जिन पर विशेष नजर रहेगी।

मार्क अडायर- इस गेंदबाज ने पिछले 10 मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.40 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 11.68 का रहा है।

बेन व्हाइट- ये एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो भारतीय खिलाड़ियों को निशाना बनाने की ओर देख रहे हैं। उन्होंने पिछले 9 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 13.71 का रहा है।

ये भी पढ़ें- चोट, संन्यास, कॉन्टैक्ट के चलते ये खिलाड़ी थे बाहर, अब वनडे वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों की वापसी से आएगी बहार

अर्शदीप सिंह- भारत के इस गेंदबाज पर सभी की नजर रहेगी जो इस फॉर्मेट के शानदार गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आईलैंड को उनकी गेंदों से बचना होगा। बाएं हाथ के गेंदबाज ने पिछले 10 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 9.35 का रहा है। वे स्ट्राइक रेट में भी 12.26 के आंकड़े के साथ शानदार दिखाई देते हैं।

वाशिंगटन सुंदर- सुंदर को भारत ने एशियन गेम्स के लिए चुनकर कहीं ना कहीं वर्ल्ड कप से बाहर किया है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले तीन मैचों में 5.57 के कसे हुए इकॉनमी रेट और 5.57 के स्ट्राइक रेट के साथ विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+