IND vs IRE: भारत-आयरलैंड के बीच पहले टी20 का प्रीव्यू, प्लेइंग 11, पिच और मौसम की जानकारी
India vs Ireland: नया कप्तान, नई टीम और एक नया देश और टी20 सीरीज। आयरलैंड दौरे पर कुछ ऐसा ही होने वाला है। भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेलेगी। टीम इंडिया का प्रयास यही रहेगा कि इस मैच में जीत के साथ बढ़त हासिल की जाए।
टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह के पास है। बुमराह ही एकमात्र सीनियर खिलाड़ी टीम के साथ गए हैं। चोट के बाद फिटनेस के उद्देश्य से उनको वहां भेजा गया है। हालांकि घरेलू मैदानों पर आयरलैंड की टीम को कम नहीं आँका जा सकता है। आयरलैंड किसी भी टीम को हराने में सक्षम है।

भारतीय टीम में नए खिलाड़ी हैं लेकिन इनकी क्षमता पर शक किसी को नहीं होना चाहिए। ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम में बतौर उपकप्तान गए हैं। आईपीएल में धमाका करने वाले कई खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि आयरलैंड की टीम की राह मुश्किल होगी।
भारत-आयरलैंड, पहला टी20 पिच और मौसम
मालाहाइड क्रिकेट क्लब की पिच हमेशा बल्लेबाजों को मदद करने वाली होती है। आयरलैंड और भारत के बीच पहले टी20 मैच के दौरान भी कुक ऐसा ही देखने को मिल सकता है। गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ेगी। फैन्स को निराश करने वाली खबर भी है। मौसम ठीक नहीं होगा और बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। डब्लिन में बारिश से मैच धुल सकता है।
भारत-आयरलैंड, पहला टी20 सीधा प्रसारण
भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण फ्री में देखा जा सकेगा। जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर इस मैच का लाइव प्रसारण होगा। जियो सिनेमा की वेबसाईट पर भी यह मैच देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला शुरू हो जाएगा।
संभावित प्लेइंग 11
भारत: रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड: एंडी बैलबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन वाईट।












Click it and Unblock the Notifications