IND vs IRE: रिंकू सिंह करेंगे अंतरराष्ट्रीय डेब्यू! आयरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग 11
Ireland vs India Playing 11 Prediction: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम 18 अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में यह मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन देखने लायक रहेगी। बुमराह के अलावा सभी जूनियर खिलाड़ी हैं।
टीम इंडिया में उपकप्तानी का जिम्मा ऋतुराज गायकवाड़ के पास है। बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। युवा टीम इंडिया को आयरलैंड की पिच पर जाकर दमखम दिखाना है। हालांकि भारतीय टीम के इन युवा खिलाड़ियों की क्षमता पर किसी को भी शक नहीं होना चाहिए।

वेस्टइंडीज दौरे पर हाल ही में यशस्वी जायसवाल खेले थे और उनके बल्ले से रन आए थे। उनके लिए यह दौरा काफी बेहतरीन रहा था। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वह टीम इंडिया के लिए ओपन करेंगे। उनके साथ टीम के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ होंगे। ये दोनों टॉप दो रहेंगे।
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने के लिए संजू सैमसन होंगे। उनके बाद वेस्टइंडीज दौरे पर चमकने वाले तिलक वर्मा होंगे। वर्मा के बल्ले से लगातार रन आए थे। शिवम दुबे ऑल राउंडर की हैसियत से खेलते हुए दिख सकते हैं। उनके बाद एक डेब्यूटांट रिंकू सिंह हो सकते हैं। उनके डेब्यू के पूरे आसार हैं। आईपीएल के बाद अब वह टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतर सकते है। ऑल राउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर भी रहेंगे।
गेंदबाजों की बात की जाए, तो खुद कप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे और उनके साथ अर्शदीप सिंह रहेंगे। एक और तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को देखा जा सकता है। कृष्णा भी फिट होकर वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा स्पिनर के तौर पर रवि बिश्नोई को खेलते हुए देखा जा सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications