IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत लगाएगा जीत का छक्का? जानें इकाना स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

India vs England, Lucknow weather report: भारत वनडे विश्व कप के अपने छठे ग्रुप स्टेज मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। भारत को दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचने के लिए लगातार छठी जीत की उम्मीद होगी। फिलहाल, टीम इंडिया खेल के हर क्षेत्र में मजबूत है। लगातार पांच जीत के कारण खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और हौसला बढ़ा हुआ है। वहीं लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही इंग्लैंड को वापसी की उम्मीद होगी।

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
भारत की लगातार छठी जीत में लखनऊ के मौसम की भी अहम भूमिका होने वाली है, क्योंकि धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के आखिरी मैच में मैदान पर बादल आ जाने के कारण खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था। हालांकि, यहां ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि पूरे दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की न्यूनतम संभावना है।

ekana cricket stadium

मैच के दौरान बादल छाए रहने की संभावना
लखनऊ में आज दिन में तापमान 33 डिग्री तक जाएगा और शाम को 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम को ओस गिरेगी। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, बारिश की संभावना कम है, हालांकि बादल छाए रहने की संभावना है।

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना स्टेडियम स्पिनरों के लिए काफी मददगार है। यहां अधिकतर कम स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि, पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। इस वर्ल्ड कप में अब तक यहां 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान जहां दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से और श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया।

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड- जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+