IND vs ENG: भारतीय तिकड़ी का धमाका, 48 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, बैकफुट पर इंग्लैंड

India vs England, 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है। पांचवें टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने टीम को इस मुकाबले में काफी आगे कर दिया है। कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की भारतीय तिकड़ी ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।

बड़ा स्कोर नहीं बना सके खिलाड़ी

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉउली को छोड़कर टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका। हालत यह रहे कि इंग्लैंड की पूरी टीम महज 218 रनों पर सिमट गई।

India vs England 1

कुलदीप यादव ने किया कमाल

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर भारत को इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में ला दिया। कुलदीप यादव के अलावा आर अश्विन ने भी अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाया। उन्होंने चार विकेट झटके। कुलदीप यादव के अलावा रविंद जडेजा ने भी एक विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। रविंद्र जडेजा ने जो रूट को पवेलियन भेजने का काम किया।

48 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पिछले 48 सालों में यह पहली बार है जब भारतीय स्पिनर किसी टेस्ट पारी के पहले दिन ही सभी 10 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं। पिछली बार ऐसा साल 1976 में देखने को मिला था। साल 1976 में ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय स्पिनरों ने सभी 10 विकेट लिए थे। अब 48 साल बाद साल 2024 में एक बार फिर से भारतीय स्पिनरों ने यह कारनामा कर दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+