IND vs ENG: 'भारत को अब मिल गया है नया धोनी....', गावस्कर के बयान पर ध्रुव जुरेल ने कही यह बात
India vs England 4th Test: भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का अहम रोल रहा। ध्रुव जुरेल ने दोनों ही पारियों में बल्ले से अपना दम-खम दिखाया। इसके अलावा विकेट के पीछे से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
सुनील गावस्कर ने की प्रशंसा
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल को लेकर बड़ी बात कही है। ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 149 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 90 रनों की पारी खेली थी। भारत ने 161 के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद जुरेल ने 90 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 307 तक पहुंचाने का काम किया।

जुरेल में धोनी की झलक
इस बल्लेबाजी को देखकर सुनील गावस्कर ने कहा कि ध्रुव जुरेल की प्रेजेंस ऑफ माइंड देखकर एमएस धोनी की याद आ गई। मेरा मानना है कि जुरेल टीम इंडिया के लिए अगले धोनी बनकर तैयार हो रहे हैं। ध्रुव ने जिस तरह रांची टेस्ट में बल्लेबाजी की है। इससे ये साबित हो गया है कि आने वाले वक्त में वो इस तरह की कई पारियां खेलते रहेंगे।
सुनील गावस्कर के इस बयान को लेकर जब जुरेल से सवाल किया गया तो जुरेल ने इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा कि कभी मेरी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से होगी। सुनील गावस्कर जैसे महान खिलाड़ी के मुंह से ऐसी बात सुनकर मुझे काफी खुशी हो रही है। मेरी कोशिश रहेगी की बैटिंग के लिए आगे भी प्रदर्शन करता रहूं। मेरी कोशिश मैदान पर जाकर बस रन बनाने की रहती है।












Click it and Unblock the Notifications