'जितनी सीधी दिखती हैं, आप उतनी सीधी हैं नहीं', रिवाबा पर फिर भड़के फैंस, जानें पूरा मामला
Fans Troll Ravindra Jadeja and his Wife Rivaba Jadeja: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए सबसे अधिक 131 रन जड़ने में कामयाबी हासिल की।
रविंद्र जडेजा ने जड़ा शतक
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने भी राजकोट में अपना जलवा बिखेरने का काम किया। रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। रविंद्र जडेजा 110 रनों पर नाबाद हैं और दूसरे दिन वह अपनी पारी को और आगे बढ़ाना चाहेंगे।

जडेजा से हुई बड़ी गलती
टीम के लिए शानदार शतक जड़ने के बावजूद भी रविंद्र जडेजा फैंस के निशाने पर आ गए हैं। फैस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज खान रविंद्र जडेजा की वजह से रन आउट हो गए। सरफराज खान ने 66 गेंद पर 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लेकिन रविंद्र जडेजा के गलत कॉल के कारण उन्हें रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
रिवाबा भी हो रही ट्रोल
रविंद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा जडेजा भी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई है। रिवाबा के ससुर ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद से ही वह फैंस के निशाने पर हैं। रविंद्र जडेजा के शतक लगाए जाने के बाद एक बार फिर रिवाबा चर्चाओं में आ गई हैं।
रविंद्र जडेजा को लेकर रिवाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में रविंद्र जडेजा के शतकीय पारी की उन्होंने जमकर तारीफ की। जिसके बाद इस तस्वीर के नीचे फैंस लगातार उन पर भड़क रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जितनी सीधी दिखती हैं उतनी सीधी आप हैं नहीं। वही एक अन्य यूजर ने लिखा कि जडेजा सेल्फिश खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications