IND vs ENG: भारतीय टीम में 2 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू! ऐसी होगी राजकोट टेस्ट की प्लेइंग 11

IND vs ENG 3rd Test Playing 11 Predictions: पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी के साथ भारत और इंग्लैंड की टीमें राजकोट में तीसरे मुकाबले के लिए गुरुवार को मैदान पर उतरेंगी। टीम इंडिया में कुछ सीनियर खिलाड़ी नहीं होंगे। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कम्पनी युवाओं के साथ जाने के लिए तैयार है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन इस मुकाबले में काफी अहम रहने वाली है। टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों का डेब्यू भी देखने को मिल सकता है। श्रेयस अय्यर की छुट्टी हो गई है, ऐसे में उनकी जगह किसी नए नाम को खेलते हुए देखा जा सकता है। एक और बदलाव भारतीय टीम में होता दिख रहा है।

indian team

ओपनिंग स्लॉट में किसी भी प्रकार का कोई फेरबदल होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। वहां रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का नम्बर पक्का है। दोनों खिलाड़ियों को एक बार फिर से टीम के लिए शुरुआत करने हुए देखा जा सकेगा। जायसवाल फॉर्म में हैं लेकिन रोहित को अपनी फॉर्म तलाशनी होगी।

नम्बर तीन के लिए पिछले मैच में शतक जमाने वाले शुभमन गिल का खेलना तय है। गिल ने शतक जड़कर अपनी जगह बचा ली थी। विशाखापट्टनम में टेस्ट डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार को इस बार भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। केएल राहुल बाहर हैं, इस वजह से वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

काफी समय से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे सरफराज खान का डेब्यू इस मैच में तय नज़र आ रहा है। पिछले मैच में भी वह टीम में शामिल थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। उनके अलावा एक और खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को भी लाया जा सकता है। केएस भरत को शायद नहीं खिलाया जाएगा।

रविन्द्र जडेजा वापस आए हैं और टीम इंडिया के लिए इससे बड़ी राहत की बात नहीं हो सकती है। उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन भी टीम में रहेंगे। बुमराह टीम के साथ देरी से जुड़े हैं लेकिन वह होंगे और सिराज भी खेल सकते हैं। अक्षर पटेल का नाम भी टीम में होना चाहिए।

भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+