IND vs ENG: जीत के बाद अजीत अगरकर से मिले कप्तान रोहित, क्या कोहली की होगी वापसी

India vs England Rohit Sharma: भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच को अपने नाम किया। दूसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम पांच मैच की सीरीज को एक-एक की बराबरी पर लाने में सफल रही। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम कई धुरंधरों के बिना ही मैदान पर उतरी थी।

अगरकर से मिले रोहित

जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से मिले। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रोहित शर्मा ने यहां अजीत आगरकर से लंबे समय तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अजीत अगरकर को टीम के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी।

Rohit Sharma 1

जल्द होगा टीम का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन मुकाबले के लिए टीम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। 15 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाएगा। पहले दो मैचो के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। वहीं कुछ खिलाड़ी टीम से बाहर भी जा सकते हैं। अजीत आगरकर और कप्तान रोहित शर्मा बचे हुए तीन मैचो के लिए जल्द ही टीम का ऐलान कर सकते हैं।

क्या कोहली की होगी वापसी?

विराट कोहली को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि यह बात साफ हो चुकी है कि विराट कोहली दोबारा पिता बनने वाले हैं। जिस कारण वह फैमिली के साथ अपना ज्यादा टाइम स्पेंड करना चाह रहे हैं। बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात को साफ कर दिया था कि जब तक विराट कोहली खुद नहीं चाहेंगे तब तक उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

टीम को खल रही है कोहली की कमी

उन्होंने कहा कि सबसे पहले परिवार आता है। ऐसे में विराट कोहली के पास अपना फैसला लेने का पूरा हक होगा। बता दें कि विराट कोहली के बिना भारतीय टीम बल्लेबाजी में थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। कोहली टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए नंबर चार पर आकर मिडिल ऑर्डर को संभालने का काम बखूबी करते रहे हैं। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में श्रेयस अय्यर शुरुआती दोनों ही मुकाबले में फ्लॉप साबित रहे हैं। ऐसे में विराट की कमी फैंस को बुरी तरह खल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+